नीमच। बीते दिनों मनासा पुलिस द्वारा गांव बांगरेड खेड़ा में की गई कार्यवाई को लेकर बंजारा समाज में आक्रोश व्याप्त है। बंजारा समजनो का कहना था कि पुलिस द्वारा की गई कार्यवाई अनुचित थी। जिसको लेकर कल बंजारा समाज के लोगों ने मनासा थाने का घेराव किया था और नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन भी किया था। लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों से कोई संतोषपूर्ण जवाब नहीं मिलने से बंजारा समाज के लोग आज जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहे है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बंजारा समाज के लोग सुबह से ही आंबेडकर सर्कल पर इकट्ठे होने लगे है। यहीं से वरिष्ठ समाजजनों के निर्णय के बाद आगे की रुपरेखा अनुसार प्रदर्शन किया जायेगा।