नीमच। शहर के सांवरिया नगर बरुखेड़ा रोड पर एक खाली पड़े प्लाट में जिसमें प्रीकास्ट लगा रखी है वहां पर पड़े कचरे में अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण अज्ञात है। आग लगने से आसपास की बस्ती में दहशत का माहौल बन गया। क्योंकि इस इलाके में पहले भी आगजनी की घटना हो चुकी है। मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही तुरंत फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। थोड़ी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। धुंआ इतना ज्यादा था की शहर के दूसरे छोर से लोगों को नजर आ रहा था।