BREAKING NEWS
KHABAR : पटवारी एवं आरआई की बैठक में सीमांकन,.. <<     REPORT : कलेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक में.. <<     BIG NEWS : जिला अस्पताल में डिप्टी कलेक्टर का औचक.. <<     KHABAR : उच्च शिक्षा में प्रवेश का अतिरिक्त मौका, 31.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में गरोठ.. <<     BIG NEWS : सांप के डसने से मौत, जब परिवार पर टूटा.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भोपाल में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी.. <<     KHABAR : प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे अफसर, तभी.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर ग्राम बमोरा में निकली.. <<     NEWS : निजी बस एसोसिएशन व टेंपो यूनियन ने किया.. <<     NEWS : सखी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : अक्षय भाऊ की जय महाकाल कावड़ यात्रा का.. <<     KHABAR : दतिया में रामेश्वर धाम में 23 अगस्त को होगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 11, 2023, 4:38 pm
KHABAR : विख्यात कवि बालकवि बैरागी जन्मदिवस पर सृजन जीवन यात्रा से रोमांचित हुए क्षेत्रवासी, गांधी 150 श्रंखला के तहत बालकवि बैरागी के कृतित्व व व्यक्तित्व पर आयोजित हुई एक यादगार सांस्कृतिक संध्या, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर

Share On:-

मनासा। हिन्दी मालवी साहित्य में देश के प्रमुख एवं ख्यात राजनीतिज्ञ बालकवि बैरागी के जन्मजयंति पर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व यात्रा को संजोती हुई एक यादगार सांस्कृतिक संध्या का आयोजन क्षेत्र में गांधी विचार को लेकर कार्य कर रही संस्था गांधी 150 ने आयोजित किया। 

यह भावपूर्ण आयोजन मनासा में विजय मंगलम रिसोर्ट पर नगर की अग्रणी संस्थाओं व संगठनों सहित सामाजिक भागीदारी वाले प्रमुख लोगों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में बालकवि बैरागी के जीवन वृत पर प्रोजेक्टर पर उनकी जीवन यात्रा के विभिन्न पहलुओं साहित्य, राजनीति, समाज, विचार व्यवहार पर उनके पुत्र सुशील नंदन बैरागी (मुन्ना भैया) ने प्रकाश डाला। कवि एवं क्षेत्रीय ग्रामीण विकास पंचायत राज प्रशिक्षण इन्दौर केंद्र के संयुक्त आयुक्त प्रतीक सोनवलकर की विशिष्ट आतिथ्य व लेखक व चार्टर एकाउंट इन्दौर जयन्त गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इसमें नीमच के गांधीवादी नेता अनिल चौरसिया व क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी मंगेश संगई व नगर परिषद के प्रतिनिधि अजय तिवारी उपस्थित थे।

अतिथियों का स्वागत संस्था गांधी 150 के संयोजक महेश नंदवाना, रंगकर्मी विजय बैरागी, ओशो शुन्य के पार के संपादक कमल नयन भट्ट बाबा, पंकज सोनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आधार वक्तव्य महेश नंदवाना ने देते हुए संस्था व आयोजन पर प्रकाश डाला।

क्षेत्र के वरिष्ठ अधिवक्ता व साहित्यकार कैलाश पाटीदार ने बैरागी दादा के गीत बंजारा को अपना स्वर दिया। वहीं सुरेश प्रजापति दादू ने उनकी भादवामाता फिल्म की मालवी लावणी को हारमोनियम व तबले की जुगलबंदी के साथ पेश किया। साहित्यकार अजुर्न पंजाबी, मंगेश संगई, व अजय तिवारी ने बैरागी के व्यक्तित्व पर कई अनछुए पहलुओं पर बात रखी।
लेखक व चार्टर एकाउंट जयंत गुप्ता ने हिन्दी साहित्य को समृद्ध करने में बैरागी के योगदान के महत्व को परिभाषित किया। प्रतीक सोनवलकर ने उनके गीतों को गाकर श्रोताओं का मन मोह लिया। 

देर रात तक चले इस सास्कृतिक साहित्यिक संध्या में वरिष्ठ समाजसेवी ब्रजमोहन समदानी, शिखरचंद जैन, प्रकाश हीगड, बालकृष्ण झंवर, मशहूर आर्टिस्ट मदन राठोड, वयोवृद्ध शायर हकीम मंसुरी, शिक्षा विद रमेश सोनी, ब्लाक कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा मनोरमा मूंदडा, उषा सचदेवा, श्याम साल्वी, सीएम राइज के प्राचार्य बीएल बसेर, वरिष्ठ पत्रकार संजय व्यास, रवि उपाध्याय, कैलाश सोडानी, सलिम कुरैशी,  अधिवक्ता दीपक गेहलोद, कैलाश राठोड़, ओम रावत, पार्षद बाबू कुशवाहा, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष दिनेश व्यास, इन्दरमल पामेचा, साहित्यकार नरेन्द्र व्यास एवं प्रशांत शर्मा, नरेश वधवा, अयूब कबाड़ी, अली बोहरा, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष अश्विन सोनी, व्यापारी संघ के पूर्व अध्यक्ष अशोक मालपानी, नीमच के वरिष्ठ व्यवसायी नरेश वर्धानी सहित आसपास व अंचल से अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। 
कार्यक्रम का संचालन रंगकर्मी व मानवाधिकार आयोग सदस्य विजय बैरागी ने किया व आभार पंकज सोनी ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE