BREAKING NEWS
KHABAR : पटवारी एवं आरआई की बैठक में सीमांकन,.. <<     REPORT : कलेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक में.. <<     BIG NEWS : जिला अस्पताल में डिप्टी कलेक्टर का औचक.. <<     KHABAR : उच्च शिक्षा में प्रवेश का अतिरिक्त मौका, 31.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में गरोठ.. <<     BIG NEWS : सांप के डसने से मौत, जब परिवार पर टूटा.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भोपाल में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी.. <<     KHABAR : प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे अफसर, तभी.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर ग्राम बमोरा में निकली.. <<     NEWS : निजी बस एसोसिएशन व टेंपो यूनियन ने किया.. <<     NEWS : सखी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : अक्षय भाऊ की जय महाकाल कावड़ यात्रा का.. <<     KHABAR : दतिया में रामेश्वर धाम में 23 अगस्त को होगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 11, 2023, 7:00 pm
KHABAR : मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा- नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर सकल ब्राह्मण समाज कल्याण समिति रक्तदान शिविर का किया आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मानवसेवा सबसे बड़ी सेवा है। इसलिए प्रत्येक आदमी को मानव सेवा के प्रति तत्पर रहना चाहिए और निस्वार्थ भाव से जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद करनी चाहिए। पं दीनदयाल उपाध्याय जैसे महापुरुषों की प्रेरणा और चिंतन से हमें सेवा ही संगठन का मंत्र मिला। इस मंत्र के पीछे की मंशा यह है कि हमारे लिए देश और देश की जनता ही सब कुछ है। व्यक्तिगत कुछ भी नहीं। पं दीनदयाल उपाध्याय प्रखर नेता थे, उन्हें कभी भूलाया नहीं जा सकता। यह बात नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा ने कही।

शनिवार को दोपहर 2 बजे जिला अस्पताल में स्थित रेडक्रास भवन में सकल ब्राह्मण कल्याण समिति द्वारा पं दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भावांजलि रक्तदान शिविर (लगातार छटा वर्ष) का आयोजन किया गया। शिविर में 15 यूनिट रक्तदान  किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगरपालिका अध्यक्ष चौपड़ा ने कहा कि भाजपा के संस्थापक पं दीनदयाल उपाध्याय का जीवन संघर्षमय रहा। लाख कठिनाई आई लेकिन उनका सामना करते हुए वे आगे बढ़ते रहे। 
रक्तदान शिविर में विशेष अथिति स्वाति गौरव चौपड़ा नपा अध्यक्ष नीमच, वीरेंद्रसिंह ठाकुर जन अभियान परिषद नीमच, एवं डॉ महेंद्र पाटील एमडी प्रभारी पैथोलॉजी लैब, एवं ब्लड बैंक द्वारा रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सकल ब्राह्मण कल्याण समिति अध्यक्ष शैलेष जोशी ने की। संचालन अक्षय पुराहित ने किया एवं आभार पंकज पारिक ने किया। कार्यक्रम के दौरान राजेश चतुर्वेदी, नीरज पंत, महेंद्र त्रिवेदी, अरुण आर सी शर्मा, नवल किशोर शर्मा, एड दिलीप शर्मा, विद्या त्रिवेदी, मधु चतुर्वेदी, ज्योति शर्मा, सहित कई गणमान्य उपस्थिति थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनअभियान परिषद के वीरेंद्रसिंह ठाकुर ने कहा कि जैसे-जैसे दीनदयाल के बारे में सोचते हैं, बोलते हैं, सुनते हैं, उनके विचारों में हमें हर बार एक नवीनता का अनुभव होता है।

इन्होंने किया रक्तदान-
रक्तदान शिविर में वीरेंद्रसिंह ठाकुर जनअभियान परिषद, पत्रकार मुकेश सहारिया,  दिनेशकुमार मेहता, गोपाल शर्मा, दिनेश पिता कमल शर्मा, रामप्रसाद, बालूराम पाल, छगनलाल, शिवम राजपुरोहित सहित कुल 15 यूनिट रक्तदान किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE