BREAKING NEWS
KHABAR : पटवारी एवं आरआई की बैठक में सीमांकन,.. <<     REPORT : कलेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक में.. <<     BIG NEWS : जिला अस्पताल में डिप्टी कलेक्टर का औचक.. <<     KHABAR : उच्च शिक्षा में प्रवेश का अतिरिक्त मौका, 31.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में गरोठ.. <<     BIG NEWS : सांप के डसने से मौत, जब परिवार पर टूटा.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भोपाल में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी.. <<     KHABAR : प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे अफसर, तभी.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर ग्राम बमोरा में निकली.. <<     NEWS : निजी बस एसोसिएशन व टेंपो यूनियन ने किया.. <<     NEWS : सखी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : अक्षय भाऊ की जय महाकाल कावड़ यात्रा का.. <<     KHABAR : दतिया में रामेश्वर धाम में 23 अगस्त को होगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 12, 2023, 11:10 am
KHABAR : विद्यार्थियों को आगे की कक्षाओं में प्रवेश अपनी रुचि के अनुसार विषय चयन करके ही लेना चाहिए, विद्यार्थियों के 21 वें विदाई समारोह में प्राचार्य ने कहा, पढ़े अजय सिंह सिसौदिया के साथ शेख ईसाक की खबर 

Share On:-

रामपुरा। वर्तमान समय प्रतिस्पर्धा का है। अतः लक्ष्य प्राप्ति के लिए कठिन मेहनत करना आवश्यक है। विद्यार्थियों को आगे की कक्षाओं में प्रवेश अपनी रुचि के अनुसार विषय चयन करके ही लेना चाहिए, क्योंकि जिस कार्य में रुचि होती है उस कार्य को हम पूरी लगन और मेहनत से करते हैं। उक्त बात वेदिका हाई स्कूल रामपुरा के प्राचार्य ने कक्षा 10 वीं के विद्यार्थियों का 21 वां विदाई समारोह एवं पुरस्कार वितरण के कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहे। सबसे पहले विद्यालय के प्राचार्य द्वारा सरस्वती पूजन किया गया। पश्चात विद्यालय के नन्हे मुन्ने विद्यार्थियों ने देश भक्ति से ओतप्रोत गीतों पर अपनी नृत्य प्रस्तुति दी। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक एवं खेल कूद गतिविधियों के पुरुस्कार भी विद्यार्थियों को वितरित किए गए। आज विदाई भौतिक रूप से हो रही है, किंतु विद्यार्थियों का जुड़ाव हमेशा विद्यालय से बना रहता है। विद्यालय परिवार द्वारा विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट किए गए। विदाई समारोह में कई विद्यार्थियों की विदाई की पीड़ा आसूओ से झलक रही थी। अंत में कक्षा 9 वीं के विद्यार्थियों द्वारा आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE