नीमच। श्री स्वर्णकार समाज समिति के तत्वाधान में आज निशुल्क सर्वरोग निदान शिविर का आयोजन नीमच के स्वर्णकार मांगलिक भवन में किया गया। जिसमें जयपुर और भीलवाड़ा के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दी। डॉ एस आर नेहरा, डॉक्टर बबलू सिंह, डॉ मनोज भारद्वाज, डॉ रमेश वर्मा, डॉक्टर डूंगरवाल और डॉ केतन चौधरी ने शिविर में आए मरीजों की जांच कर परामर्श दिया। इस शिविर में हड्डी रोग, यूरोलॉजी, नाक कान गला,स्त्री रोग एवं सामान्य रोग के मरीजों का उपचार किया गया।
श्री स्वर्णकार समाज समिति के अध्यक्ष जितेंद्र सोनी ने कहा कि शिविर में परामर्श, जांच, दवाई वितरण आदि सभी सुविधाएं उपचारार्थ आए मरीजों को निशुल्क प्रदान की गई। शिविर 10 बजे से प्रारंभ होकर 3 बजे तक चलेगा। इस सर्व रोग निदान शिविर में करीब एक हजार मरीजों के पंजीयन होने की संभावना है। समाज के अध्यक्ष जितेंद्र सोनी मोला ने दीप प्रज्वलन कर सर्व रोग निदान शिविर का शुभारंभ किया।
सचिव जितेंद्र सोनी कॉलेज, कोषाध्यक्ष मनोज वर्मा, उपाध्यक्ष कन्हैयालाल सोनी कान्हा, रवि वर्मा, नरेंद्र सोनी, धन सिंह वर्मा, अनिल वर्मा, कन्हैयालाल सोनी कारीगर एवं समिति के सदस्यों ने इस अवसर पर सक्रिय भागीदारी कर अपना सहयोग प्रदान किया।