BREAKING NEWS
KHABAR : पटवारी एवं आरआई की बैठक में सीमांकन,.. <<     REPORT : कलेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक में.. <<     BIG NEWS : जिला अस्पताल में डिप्टी कलेक्टर का औचक.. <<     KHABAR : उच्च शिक्षा में प्रवेश का अतिरिक्त मौका, 31.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में गरोठ.. <<     BIG NEWS : सांप के डसने से मौत, जब परिवार पर टूटा.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भोपाल में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी.. <<     KHABAR : प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे अफसर, तभी.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर ग्राम बमोरा में निकली.. <<     NEWS : निजी बस एसोसिएशन व टेंपो यूनियन ने किया.. <<     NEWS : सखी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : अक्षय भाऊ की जय महाकाल कावड़ यात्रा का.. <<     KHABAR : दतिया में रामेश्वर धाम में 23 अगस्त को होगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 12, 2023, 5:36 pm
KHABAR : श्री चारभुजानाथ और माता तुलसी विवाह का अयोजन धूमधाम से मनाया कुमावत समाज ने, भव्य शाही अंदाज में निकला भगवान का प्रोसेशन, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर  

Share On:-

मनासा। कुमावत समाज द्वारा अपने आराध्य देव श्री चारभुजानाथ का विवाह माता तुलसाजी के साथ होने पर शादी की रस्मो को लेकर धूमधाम से आयोजन कर प्रभु के विवाह उत्सव को मनाया जा रहा है। जिसके तहत तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित हुए जिसमे समाज जनों के द्वारा बढ़चढ़ कर हिस्सेदारी कर आयोजन को भव्यता प्रदान की गई।

इसी कड़ी में शुक्रवार को चाक, डोरे व माताजी पूजन का कार्यक्रम हुआ। तो वहीं रात्रि में भव्य भजन संध्या का आयोजन हुआ। जिसमें भजन गायको के द्वारा एक से एक शानदार प्रस्तुतियां दी गई। जिस पर उपस्थित भक्तजनों द्वारा झूम-झूम कर प्रभु को रिजाने का भरपूर प्रयास किया।
वहीं शनिवार को भगवान की महाप्रसादी के साथ ही भगवान चारभुजा नाथ की बिंदोली सिलावटी गली स्थित मंदिर से निकली जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुये पुनः मंदिर पर पहुंचा।

भगवान का प्रोसेशन भव्य शाही अंदाज के साथ ढोल धमाको बेंड बाजो के साथ निकला जिसमे प्रभु श्री चारभुजा नाथ को आकर्षक सुसज्जित रथ में बिठाया गया।
इस दौरान समाज की महिला पुरुषों व बच्चो बालिकाओं में अभूतपूर्व उत्साह अपने आराध्य के विवाह को लेकर देखने को मिला जिसमे पूरे नगर में नाचते झूमते हुये प्रभु का प्रोसेशन निकाला गया।

भगवान के विवाह का निकले प्रोसेशन का भाजपा जिला महामंत्री राजेश लढ़ा, पार्षद दसरथ खाटवा भाजपा युवा नेता मनीष भाटी सहित के द्वारा किया गया।
वही रविवार को प्रातः प्रभु की बारात माता तुलसाजी के साथ विवाह करने को लेकर निकली जो राजस्थान के प्रतापगढ़ में पहुची व वही पर विवाह का आयोजन सम्पन्न हुआ।  

प्रतापगढ़ भगवान की बारात पहुचने पर वहा पुष्प वर्षा के साथ भव्य अगवानी की गई उसके प्रभु चारभुजा नाथ आकर्षक सुसज्जित रथ में सवार होकर बेंड बाजे ढोल।धमाको के साथ पूरे उत्साह व मस्ती के साथ नाचते झुमते बारातियों के साथ PPPPमाता तुलसाजी के साथ विवाह को लेकर प्रतापगढ़ के मुख्य मार्गो से होते हुये विवाह स्थल पहुंचे जहा पर दूल्हे की आगवानी की गई। व उसके बाद विधि विधान से भगवान चारभुजा नाथ का विवाह माता तुलसाजी के साथ संपन्न हुआ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE