BREAKING NEWS
KHABAR : पटवारी एवं आरआई की बैठक में सीमांकन,.. <<     REPORT : कलेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक में.. <<     BIG NEWS : जिला अस्पताल में डिप्टी कलेक्टर का औचक.. <<     KHABAR : उच्च शिक्षा में प्रवेश का अतिरिक्त मौका, 31.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में गरोठ.. <<     BIG NEWS : सांप के डसने से मौत, जब परिवार पर टूटा.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भोपाल में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी.. <<     KHABAR : प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे अफसर, तभी.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर ग्राम बमोरा में निकली.. <<     NEWS : निजी बस एसोसिएशन व टेंपो यूनियन ने किया.. <<     NEWS : सखी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : अक्षय भाऊ की जय महाकाल कावड़ यात्रा का.. <<     KHABAR : दतिया में रामेश्वर धाम में 23 अगस्त को होगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 12, 2023, 5:48 pm
REPORT : ग्राम रेवली देवली में स्वयं सेवकों ने निकाला पथ संचलन, मार्ग में जगह-जगह आमजनों ने पुष्प वर्षा कर किया भव्य स्वागत, पढ़े मोहन नागदा की खबर 

Share On:-

रेवली देवली। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवकों ने रविवार को रेवली देवली में पथ संचलन किया। जगह-जगह पथ संचलन में शामिल स्वयं सेवकों पर सड़क के दोनों तरफ खड़े लोगों एवं मकानों के ऊपर से माताओं, बहनों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। जहां से भी स्वयं सेवक निकले वहां पुष्प वर्षा की गई।

रविवार को हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान से पथ संचालन प्रारंभ हुआ। स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता पवन सज्जन ने कहा वर्षों से सेवा के कार्य में लगा हुआ है। संघ का मतलब है सेवा, समर्पण और त्याग। कोरोना काल हो या उसके बाद की स्थिति, संघ ने सदैव की भांति बढ़ चढ़ कर समाज हित में अपना कर्तव्य निभाया। खंड कारवां पर्वत सिंह तवर इस पथ संचलन में मौजूद रहे।  उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वह समाज हित के कार्यों में बढ़ चढ़ कर भाग लें। शाखाओं को सुदृढ़ करें और सेवा भाव से समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ें । यह काम शाखा के माध्यम से ही कर सकते हैं। रेवली देवली में पहली बार इस प्रकार का पथ संचलन का आयोजन किया गया जिस पर रेवली देवली के ग्रामीणों काफी उत्साह देखा गया और जगह-जगह पुष्प वर्षा कर इस संचलन का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पूर्ण गणवेश धारी स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया और समाज के अन्य लोग भी कार्यक्रम में सम्मलित हुए। स्वयं सेवकों ने अनुशासनबद्ध तरीके से संचलन में भाग लिया। विभिन्न राजनैतिक और सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE