BREAKING NEWS
KHABAR : पटवारी एवं आरआई की बैठक में सीमांकन,.. <<     REPORT : कलेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक में.. <<     BIG NEWS : जिला अस्पताल में डिप्टी कलेक्टर का औचक.. <<     KHABAR : उच्च शिक्षा में प्रवेश का अतिरिक्त मौका, 31.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में गरोठ.. <<     BIG NEWS : सांप के डसने से मौत, जब परिवार पर टूटा.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भोपाल में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी.. <<     KHABAR : प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे अफसर, तभी.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर ग्राम बमोरा में निकली.. <<     NEWS : निजी बस एसोसिएशन व टेंपो यूनियन ने किया.. <<     NEWS : सखी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : अक्षय भाऊ की जय महाकाल कावड़ यात्रा का.. <<     KHABAR : दतिया में रामेश्वर धाम में 23 अगस्त को होगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 12, 2023, 5:55 pm
KHABAR : योग गुरू स्वामी रामदेव महाराज की शिष्या साध्वी देवादिति दीदी का योग शिविर 14 फरवरी मंगलवार को जावद में, पढ़े रूपेश जोशी की खबर

Share On:-

जावद । पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के योग गुरू स्वामी रामदेव महाराज की शिष्या सन्यास परंपरा में निष्णात, विदुषी, तेजस्विनी साध्वी देवादिति दीदी का जावद में 14 फरवरी को योग एवं प्राणायाम शिविर आयोजित होगा। कार्यक्रम के तहत सोमवार को दोपहर में आगमन होगा। 

तहसील प्रभारी डॉ रचना सिंहल ने बताया कि पूज्य देवादिति दीदी सोमवार को दोपहर 3 बजे कन्याशाला स्कूल के सामने मेरे निज आवास पर पधारेगी, जहां उनका स्वागत सम्मान किया जाएगा। तत्प्रश्चात महिलाओ की आवश्यक बैठक में सहभागिता लेकर महिला पतंजलि योग समिति जावद की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। रात्री विश्राम डॉ रचना सिंहल के निवास पर ही रहेगा रहेगा। मंगलवार को महिला पतंजलि योग समिति जावद के तत्वावधान में पूज्य साध्वी देवादिति दीदी के सानिध्य में योग शिविर प्राणायाम एवं अध्यात्मिक प्रवचन का आयोजन प्रातः 6 बजे से प्रातः 8 बजे तक कन्याशाला सुभाष मार्ग पर रखा गया है। 

महिला पतंजलि योग समिति जावद तहसील प्रभारी डॉ रचना सिंहल ने नगर व आस पास क्षेत्र की महिला, पुरूष, युवाजन, बच्चो से निवेदन किया है की अधिक से अधिक संख्या में समय के पूर्व अपना स्थान आरक्षित करके योग शिविर, प्राणायाम एवं आध्यात्मिक प्रवचन, स्वास्थ्य एवं धर्म लाभ प्राप्त करे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE