BREAKING NEWS
KHABAR : पटवारी एवं आरआई की बैठक में सीमांकन,.. <<     REPORT : कलेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक में.. <<     BIG NEWS : जिला अस्पताल में डिप्टी कलेक्टर का औचक.. <<     KHABAR : उच्च शिक्षा में प्रवेश का अतिरिक्त मौका, 31.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में गरोठ.. <<     BIG NEWS : सांप के डसने से मौत, जब परिवार पर टूटा.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भोपाल में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी.. <<     KHABAR : प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे अफसर, तभी.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर ग्राम बमोरा में निकली.. <<     NEWS : निजी बस एसोसिएशन व टेंपो यूनियन ने किया.. <<     NEWS : सखी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : अक्षय भाऊ की जय महाकाल कावड़ यात्रा का.. <<     KHABAR : दतिया में रामेश्वर धाम में 23 अगस्त को होगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 13, 2023, 10:56 am
NEWS : मेवाड़ क्षेत्रीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा चित्तौड़गढ़ की मासिक बैठक संपन्न, जिलाध्यक्ष त्रिपाठी ने आगामी गौतम जयंती पर भव्य आयोजन करने को लेकर की चर्चा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मेवाड़ क्षेत्रीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा चित्तौड़गढ़ की मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला अध्यक्ष मनीष त्रिपाठी ने आगामी गौतम जयंती आयोजन 2023 को भव्य रूप देने पर चर्चा की। युवा संभाग अध्यक्ष संदीप वोहरा ने बताया कि इस बार भी चित्तौड़गढ़ में गौतम जयंती समारोह समस्त गुर्जर गौड़ ब्राह्मण संगठनों को एक बैनर तले लाकर गौतम जयंती आयोजन समिति चित्तौड़गढ़ के तत्वाधान में करने का प्रयास किया जाएगा। इस संबंध में शीघ्र ही वर्तमान अध्यक्ष गौतम आयोजन समिति को एक आवश्यक बैठक बुलाने का आह्वान किया गया। 
सचिव विजय शर्मा गांधीनगर ने समाज के निर्धन अथवा अनाथ बच्चों के पढ़ाई हेतु एक कोष का गठन करने का सुझाव दिया जिसमें कम से कम ₹100 अधिकतम श्रद्धा अनुसार दान किया जाए। सीमा शर्मा महिला जिला अध्यक्ष ने गौतम जयंती समारोह के दौरान बालिका और बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता रखवा ने का प्रस्ताव रखा। 
राकेश गिल महामंत्री ने समाज के भामाशाह तथा शिक्षा क्षेत्र खेलकूद के क्षेत्र में व्यवसाय के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान करने का भी प्रस्ताव दिया।  नरेश चतुर्वेदी दुर्ग ने समाज को व्यवसन एवं नशा मुक्त करने का एवं योग पर बल देने को कहा। संगठन के दीपक पंचोली ने  विवाह समारोह में अधिकतम सात आइटम बनाने पर जोर दिया जिससे खर्चीली शादियां बंद हो सके। आगामी गर्मी सीजन को देखते हुए संगठन के वित्त सलाहकार पंकज उपाध्याय संस्थापक स्टार ऐसेट मैनेजमेंट कंपनी ने अपनी ओर से पक्षियों के लिए परिंडे लगवाने मैं सहयोग करने का आश्वासन दिया। अंत में धन्यवाद प्रस्ताव भारत शर्मा गांधीनगर ने दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE