BREAKING NEWS
KHABAR : पटवारी एवं आरआई की बैठक में सीमांकन,.. <<     REPORT : कलेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक में.. <<     BIG NEWS : जिला अस्पताल में डिप्टी कलेक्टर का औचक.. <<     KHABAR : उच्च शिक्षा में प्रवेश का अतिरिक्त मौका, 31.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में गरोठ.. <<     BIG NEWS : सांप के डसने से मौत, जब परिवार पर टूटा.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भोपाल में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी.. <<     KHABAR : प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे अफसर, तभी.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर ग्राम बमोरा में निकली.. <<     NEWS : निजी बस एसोसिएशन व टेंपो यूनियन ने किया.. <<     NEWS : सखी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : अक्षय भाऊ की जय महाकाल कावड़ यात्रा का.. <<     KHABAR : दतिया में रामेश्वर धाम में 23 अगस्त को होगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 13, 2023, 11:40 am
KHABAR : सर्व वैष्णव बैरागी निस्वार्थ सेवा संस्थान नीमच की एक आवश्यक मीटिंग मोडी माता में सम्पन्न, समाजजन के संयोग से जिले में बनेगा भव्य गुरुकुल, पढ़े आशीष बैरागी की खबर 

Share On:-

मोरवन। सर्व वैष्णव बैरागी निस्वार्थ सेवा संस्थान नीमच के तत्वावधान में श्रीश्री 1008 महंत प्रेमदास महाराज के सानिध्य में मोडी माता जी के पास प्रेमदास महाराज के आश्रम पर एक आवश्यक मीटिंग सैकड़ो समाजजन की उपस्थिति में रविवार को संपन्न हुई। मीटिंग का मुख्य उद्देश्य जिले में भव्य गुरुकुल का निर्माण कर समाज को व युवा पीढ़ी को एक सही दिशा प्रधान करना है।भागवताचार्य जयमाला वैष्णव नीलिया मुकेश बैरागी कानका ओमप्रकाश बैरागी मोड़ी माताजी व सैकड़ों समाज बंधुओ व मातृशक्ति की उपस्थिति में गुरुदेव के आश्रम (मोड़ी माताजी) में गुरुकुल निर्माण के लिए दृढ़ संकल्प लिया गया।सभी समाज बंधुओ ने अति उत्साह के साथ गुरुकुल के कार्य में सहभागिता प्रकट की व कार्य को जल्दी से जल्दी पूरा करने संकल्प लिया वैसे तो इस कार्य के लिए कई आर्थिक घोषणा हुई उसके अतिरिक्त निर्माण कार्य में जितनी गिट्टी लगेगी वो नरेंद्र बैरागी आंत्री माताजी की और से ,100 कट्टे सीमेंट के पप्पु बैरागी खेतपालिया,100 कट्टे सीमेंट के विजय बैरागी नयागांव, जेसीबी की निशुल्क व्यवस्था बालू दास नेवड,51000 की राशि डॉ दिनेश अग्रावत नीमच,21000 की राशि राजेश बैरागी जावद द्वारा की गई साथ ही लाखो रुपए की घोषना समाज बंधुओ द्वारा की गई साथ ही गिरिजाशंकर मोखनपुरा द्वारा 15 दिन निशुल्क निर्माण में कार्य किया जाएगा। फिलहाल में हर रविवार को आश्रम में सुबह श्रम दान करने का रखा गया है व महीने की हर पूर्णिमा को सुबह 11 बजे से सुंदर काण्ड का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रथम आने वाली पूर्णिमा को सुंदर काण्ड अर्जुन बैरागी जयसिंहपुरा की और से की जाएगी व भोजन प्रसादी की जाएगी। सभी समाज बंधुओ का आभार फूलचंद बैरागी तलाऊ द्वारा किया गया व उक्त जानकारी दी गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE