BREAKING NEWS
BIG NEWS : 14 मई के दिन क्रॉस चेक के दौरान अगर मजदूरों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : एमपी की इस विधानसभा क्षेत्र में 07 मई को.. <<     KHABAR : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मतदान दलों में शामिल कर्मचारियों की आवास.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ ने लम्बित प्रकरणों को.. <<     REPORT : जिले के ग्राम दडोली में पाईप लाईन का कार्य.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक, गर्मी.. <<     NEWS : हर्षोल्लास से मनाई सेन जयंती, पूजन अर्चन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV: एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मंदसौर के.. <<     NEWS : एकोन विंशति कल्याण महाकुंभ के भव्य आयोजन.. <<     KHABAR : लोकसभ निर्वाचन 2024 के तहत मतदाता 13.. <<     NEWS : भूजल के अवैध दोहन पर कार्यवाही, विद्युत.. <<     NEWS : डीएसटी की जुआ-सट्टे के खिलाफ कार्यवाही, 61.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : नवीन शैक्षणिक सत्र 2024-25 के तहत तीन दिवसीय.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 13, 2023, 12:52 pm
REPORT : विकास यात्रा निकालकर भाजपा कर रही आमजन को गुमराह, कांग्रेस नेता जोकचन्द्र ने लगाया आरोप, बोले- शासकीय मशीनरी व धन का किया जा रहा दुरुपयोग, पढ़े खबर 

Share On:-

पिपलिया। विकास यात्रा के नाम पर भाजपा सरकार नोटंकी कर आमजन को गुमराह कर रही है। विकास हुए नहीं और विकास यात्रा निकाली जा रही है। शासकीय स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को विकास यात्रा में शामिल होने के लिए मजबूर किया जा रहा है। जिला पंचायत सीईओ द्वारा स्कूली शिक्षकों को व्हाट्स एप पर मेसेज भेजकर शिक्षकों को विकास यात्रा सफल बनाने के लिए मजबूर किया जा रहा है। मल्हारगढ़ विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याक्षी रहे श्यामलाल जोकचन्द्र ने आरोप लगाते हुए बताया भाजपा सरकार विकास यात्रा निकालकर शासकीस मशीनरी व धन का दुरुपयोग कर रही है। विकास यात्रा में मृत व्यक्ति का मृत्यु प्रमाण-पत्र देने के लिए विधवा महिला को कार्यक्रम बुलाकर प्रमाण-पत्र वितरित किए जा रहे हैं, यह संवेदनहीनता है। कई गांव मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित है और प्रदेश सरकार विकास यात्रा निकाल रही है। 

जोकचन्द्र ने आगे आरोप लगाया सरकार ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में भी भेदभाव कर रही है। पीएम आवास योजना में शहरी क्षेत्र के हितग्राही को ढ़ाई लाख दिए जा रहे है, जबकि ग्रामीण क्षेत्र के हितग्राही को मात्र 1 लाख 35 हजार रुपए ही दिए जा रहे है। मनरेगा योजना को इस सरकार ने ठप कर दिया है, यह सरकार विकास नही विनाश कर रही है। कपिलधारा, नंदन फलोघान, खेत तालाब, गरीबों को पेंशन, विधवा, वृद्धा, परित्यगता, दिव्यांगों को पात्र होने के बाद भी योजनाओं का लाभ नही मिल पा रहा है। पात्रता पर्ची के लिए गरीब भटक रहा है, संबंल योजना का लाभ भी नही मिला है, कन्यादान योजना में जो विवाह हुए थे, उनकी राशि भी अभी तक खातों में नही डाली जा रही है, पिछले कई माह से प्रसूताओं की राशि भी खातों में नही डाली जा रही है। पंचायत सचिवों पर विकास यात्रा की राशि का भार डालकर दबाव डाला जा रहा है व उन पर निलंबन की कार्रवाई की जा रही है। शासकीय कर्मचारियों को भाजपा का एजेन्ट बनाकर काम लिया जा रहा है। जोकचन्द्र ने आगे बताया प्रदेश के वित्त एवं शराब मंत्री लगातार झूंठ बोल रहे है व झूंठी घोषणाएं कर रहे है, योजनाओं का अभी भी भूमिपूजन कर रहे है, जबकि इस समय तो सभी कार्य पूरे हो जाने थे व उनका लोकार्पण होना था। जोकचन्द्र ने आगे बताया प्रदेश में अराजकता का माहौल है, हत्या, लूट, बलात्कार, अपहरण, डकैती, चोरी आदि घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। मंदसौर जिले में तो पुलिस का काम केवल अफीम व डोडाचूरा व अन्य मादक पदार्थ की तस्करी पकडने तक सीमित रही गई है। काली कमाई करने के लिए पुलिस खुद मुखबिर बनकर किसानों को अपने जाल में फसा रही है व मुखबिरों के माध्यम से किसानों से लाखों रुपए की वसूलियां हो रही है। बिजली कंपनी विजिलेंस के नाम पर किसानों का विघुत चोरी व वाल्टेज के कम-ज्यादा होने पर फर्जी केस बनाकर लाखों रुपए वसूल रही है। जोकचन्द्र ने दावा करते हुए बताया नवम्बर 2023 में कमलनाथ की सकरार बनेगी और आमजन को शासकीय योजनाओं का लाभ मिलेगा साथ ही अन्याय, अत्याचार, भ्रष्टाचार करने वाली इस सरकार से छुटकारा मिलेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE