BREAKING NEWS
KHABAR : पटवारी एवं आरआई की बैठक में सीमांकन,.. <<     REPORT : कलेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक में.. <<     BIG NEWS : जिला अस्पताल में डिप्टी कलेक्टर का औचक.. <<     KHABAR : उच्च शिक्षा में प्रवेश का अतिरिक्त मौका, 31.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में गरोठ.. <<     BIG NEWS : सांप के डसने से मौत, जब परिवार पर टूटा.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भोपाल में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी.. <<     KHABAR : प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे अफसर, तभी.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर ग्राम बमोरा में निकली.. <<     NEWS : निजी बस एसोसिएशन व टेंपो यूनियन ने किया.. <<     NEWS : सखी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : अक्षय भाऊ की जय महाकाल कावड़ यात्रा का.. <<     KHABAR : दतिया में रामेश्वर धाम में 23 अगस्त को होगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 13, 2023, 3:45 pm
REPORT : राजा टोडरमल जी की जयंती को लेकर पोरवाल समाज की बैठक संपन्न, सचिव पद की जिम्मेदारी अरविंद पोरवाल को सौंपी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पोरवाल समाज समिति नीमच की महत्वपूर्ण बैठक सायं 4 बजे स्थानीय देवालय होटल महू रोड नीमच पर संपन्न हुई। बैठक में कई बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। आगामी राजा टोडरमल जी की जयंती को लेकर अनेक सुझाव आमंत्रित किए गए। कार्यक्रम 17 एवं 18 मार्च को संपन्न होंगे,  जिसको लेकर चर्चा की गई। 17 तारीख को पोरवाल महिला मंडल नीमच से चर्चा कर कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई जाएगी। वहीं शाम को 8 बजे राजा टोडरमल चौराहे पर खाटू श्याम की भजन संध्या पर आम सहमति बनी। कार्यक्रम 14/4 विकास नगर झूलेलाल मंदिर के पास प्रस्तावित पोरवाल समाज को भूमि आवंटन के स्थान पर किया जाएगा। इस दौरान पोरवाल समाज समिति नीमच के सचिव पद का दायित्व अरविंद पोरवाल पालसोड़ा वालों को सर्वसम्मति से दिया गया। पोरवाल समाज समिति नीमच की 26 फरवरी को पुन बैठक आयोजित की गई है। साधारण सभा की बैठक में सभी समाजजनों को आमंत्रित कर सुझाव लिए जाएंगे। आगामी बैठक में पोरवाल महिला मंडल एवं अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन को भी आमंत्रित किए जाने का प्रस्ताव पारित किया है।
बैठक में अखिल भारतीय पोरवाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश पोरवाल नीमच, प्रकाश मंडवारिया जिला अध्यक्ष, कैलाश मुजावदिया अध्यक्ष उपाध्यक्ष प्रेमनारायण गुप्ता हरि प्रकाश मंडवारिया अध्यापक कोषाध्यक्ष राजेश मुजावदिया नवनियुक्त सचिव अरविंद पोरवाल नंदकिशोर रत्नावत सोमेश गुप्ता  प्रदीप डबकरा  धनश्याम सेठिया शिवकुमार चोधरी घनश्याम सेठिया रमेश दानगढ़ शांतिलाल गुप्ता एवं आईसी रवी पोरवाल, महेश पोरवाल सावन वाला गोविंद एलआईसी अशोक डबकरा राजकमल काला सहित अनेक पोरवाल समाज जन उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE