BREAKING NEWS
KHABAR : पटवारी एवं आरआई की बैठक में सीमांकन,.. <<     REPORT : कलेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक में.. <<     BIG NEWS : जिला अस्पताल में डिप्टी कलेक्टर का औचक.. <<     KHABAR : उच्च शिक्षा में प्रवेश का अतिरिक्त मौका, 31.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में गरोठ.. <<     BIG NEWS : सांप के डसने से मौत, जब परिवार पर टूटा.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भोपाल में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी.. <<     KHABAR : प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे अफसर, तभी.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर ग्राम बमोरा में निकली.. <<     NEWS : निजी बस एसोसिएशन व टेंपो यूनियन ने किया.. <<     NEWS : सखी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : अक्षय भाऊ की जय महाकाल कावड़ यात्रा का.. <<     KHABAR : दतिया में रामेश्वर धाम में 23 अगस्त को होगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 13, 2023, 8:43 pm
BIG NEWS : नीमच के श्री किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि पर होगा भव्य भजन संध्या का आयोजन, ख्यातनाम गायक कलाकार देंगे सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां, सजेगा बाबा भोले का भव्य दरबार, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नीमच के महांकाल के नाम से प्रसिद्ध नीमच के श्री किलेश्वर महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां जोरकृजोर से जारी है। महाशिवरात्रि पर्व पर 15 फरवरी को भोले की भजन संध्या का आयोजन रखा गया है। जिसमें ख्याताम भजन गायक जीतू धोरा रतलाम, नवीन वैष्णव प्रतापगढ और नीमच की सोनल मेघवानी प्रस्तुतियां देंगे। यह आयोजन श्री किलेश्वर मंदिर के समस्त भक्तगण द्वारा किया जा रहा है। भोले की भजन संध्या में खास बात यह है कि परिसर में भोले का दरबार लगाया जाएगा और दरबार में शिवलिंग विराजित किए जाएंगे। बुधवार को रात आठ बजे भजन संध्या शुरू होगी, जो देर रात तक चलेगी। पूरे मंदिर परिसर में आकर्षक विद्वुत साजकृसज्जा कर दी गई है। आयोजक शिवभक्तगणों ने अधिक से अधिक संख्या में भजन संध्या का लाभ उठाने की अपील की है।
कृ 
महाशिवरात्रि पर मंदिर में तीन दिवसीय मेला 17 फरवरी से शुरूकृ 
महाशिवरात्रि पर्व पर श्री किलेश्वर महादेव मंदिर में तीन दिवसीय मेले का आयोजन होगा। 17 फरवरी को मेले की शुरूआत होगी, जिसका समापन 19 फरवरी को होगा। 18 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन सुबह  नौ बजे नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चौपडा की उपस्थिति में कार्यक्रम रखा गया है। भगवान भोलेनाथ का शाही श्रृंगार, छप्पन भोग का आयोजन होगा। 18 फरवरी को शिवरात्रि के दिन शाम सात बजे महाआरती का आयोजन होगा। 19 फरवरी को शाम पांच बजे यज्ञ की पूर्णाहूति होगी। स्टेशन रोड शंकर द्वार पर स्टॉलें लगेगी। तीन दिवसीय महोत्सव का केटीवी पर सीधा प्रसारण भी होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE