BREAKING NEWS
KHABAR : पटवारी एवं आरआई की बैठक में सीमांकन,.. <<     REPORT : कलेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक में.. <<     BIG NEWS : जिला अस्पताल में डिप्टी कलेक्टर का औचक.. <<     KHABAR : उच्च शिक्षा में प्रवेश का अतिरिक्त मौका, 31.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में गरोठ.. <<     BIG NEWS : सांप के डसने से मौत, जब परिवार पर टूटा.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भोपाल में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी.. <<     KHABAR : प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे अफसर, तभी.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर ग्राम बमोरा में निकली.. <<     NEWS : निजी बस एसोसिएशन व टेंपो यूनियन ने किया.. <<     NEWS : सखी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : अक्षय भाऊ की जय महाकाल कावड़ यात्रा का.. <<     KHABAR : दतिया में रामेश्वर धाम में 23 अगस्त को होगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 14, 2023, 11:00 am
NEWS : राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता शिविर का आयोजन, 38 आशार्थियों ने लिया भाग, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय चित्तौड़गढ़ व यदुपति सिंघानिया इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलॉजी प्रा आईटीआई. कैलाश नगर, निम्बाहेड़ा द्वारा आयोजित (अन्य सहभागी जिला उद्योग केन्द्र, आईटीआई एवं आर.एस.एल.डी.सी चित्तौड़गढ़) के संयुक्त तत्वावधान में 13 फरवरी को प्रातः 11 से 3 बजे तक एक दिवसीय कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता शिविर, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान उदयपुर रोड कपासन जिला चित्तौड़गढ़ में आयोजन किया गया।
     
शिविर का उद्घाटन समूह अनुदेशक अनिल हर्ष द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान उदयपुर रोड, कपासन जिला चित्तौड़गढ़ में किया गया। इस मौके पर इस कार्यालय के पीयूष गांधी व संतोष कुमार शर्मा उपस्थिति थे।

शिविर में कुल 38 आशार्थियों ने भाग लिया, बीएम टेक्नो मशीन प्रालि चित्तौड़गढ़ एवं कॉसमॉस मैनपावर प्रालि गांधी नगर गुजरात के भर्ती अधिकारियों द्वारा उपस्थित बेरोजगार आशार्थियों का साक्षात्कार लेकर मौके पर ही 18 आशार्थियों को रोजगार का प्रारम्भिक अवसर प्रदान किया गया।
 
सहायक प्रशासनिक अधिकारी राजेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि आगामी माह मार्च 2023 के प्रथम सप्ताह में जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता शिविर का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है, इच्छुक नियोक्ता जिनके यहां रिक्तियां उपलब्ध है वो अपना मांग पत्र जिला रोजगार कार्यालय कलेक्ट्री परिसर, प्रथम तल कमरा नं. 120 में प्रस्तुत कर सकते हैं, जिससे नियोक्ता की मार्गानुसार इच्छुक एवं योग्य बेरोजगार को आमंत्रित किया जा सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE