BREAKING NEWS
KHABAR : पटवारी एवं आरआई की बैठक में सीमांकन,.. <<     REPORT : कलेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक में.. <<     BIG NEWS : जिला अस्पताल में डिप्टी कलेक्टर का औचक.. <<     KHABAR : उच्च शिक्षा में प्रवेश का अतिरिक्त मौका, 31.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में गरोठ.. <<     BIG NEWS : सांप के डसने से मौत, जब परिवार पर टूटा.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भोपाल में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी.. <<     KHABAR : प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे अफसर, तभी.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर ग्राम बमोरा में निकली.. <<     NEWS : निजी बस एसोसिएशन व टेंपो यूनियन ने किया.. <<     NEWS : सखी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : अक्षय भाऊ की जय महाकाल कावड़ यात्रा का.. <<     KHABAR : दतिया में रामेश्वर धाम में 23 अगस्त को होगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 14, 2023, 4:25 pm
BIG NEWS : जिले का गांव सारोला और सैनिक शिवपालसिंह, जब क्षेत्र में पहुंची देश की राजधानी दिल्ली से ये सूचना तो पसर गया मातम, मामा ने निभाया फर्ज, पढ़े अभिषेक सोनी की खबर

Share On:-

देवास। मप्र के देवास जिले के सारोला गांव के सपूत शिवपाल सिंह राठौड़ आज पंचतत्व में विलीन हो गए। उन्हें उनके मामा जयपाल सिंह शक्तावत ने मुखाग्नि दी। इस दौरान अंत्येष्टि में शामिल लोगों की आंखे भी नम हो गई। लोगों ने भारत माता की जय, शिवपालसिंह अमर रहे के नारे भी लगाए। 

दरअसल सेना में पदस्थ देवास के जवान शिवपाल सिंह राठौड़ का उपचार के दौरान दिल्ली के अस्पताल में सोमवार सुबह निधन हो गया था। शिवपाल का शव एम्बुलेंस से आज देवास पहुंचा। उसके बाद उनके शव को सेना के वाहन में पटलावदा के समीप उनके ननिहाल ग्राम सारोला में अंतिम संस्कार के लिए पहुंचाया गया। इस दौरान रास्ते भर कई जगह जवान को पुष्प वर्षा कर श्रद्धांजलि दी गई। अंतिम संस्कार के पहले महु से आये सेना के दल ने शोक सलामी दी।जानकारी के अनुसार शिवपाल 21 मार्च 2020 को सेना में भर्ती हुए थे। वह 408 एएडी सेना की मैकेनिकल विंग में पदस्थ थे, जिसमें हथियारों से संबंधित काम होता है। फिलहाल वे मथुरा में पदस्थ थे। इसी दौरान करीब पांच दिन पहले ड्यूटी के दौरान अचानक उन्हें चक्कर आए और वे गिर गए। उन्हें मेरठ के अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें गंभीर अवस्था में दिल्ली रेफर कर दिया गया था। तभी से वे दिल्ली में वेंटीलेटर पर थे। शिवपाल की तबीयत बिगडऩे की सूचना मिलने पर तीन दिन पहले उनके पिता पोपसिंह राठौड़ एक अन्य पूर्व सैनिक के साथ दिल्ली पहुंच गए थे। तभी से वे वहां पर थे। सोमवार सुबह निधन के बाद सारोला निवासी उनके मामा नागूसिंह व जयपालसिंह शक्तावत को सूचना दी गई। दिल्ली के रेजीमेंट एयर डिफेंस आर्मी हॉस्पिटल में आवश्यक कार्रवाई पूरी होने के बाद सोमवार शाम एम्बुलेंस से शव लेकर पिता व अन्य देवास के लिए रवाना हो गए थे। आज मंगलवार को सारोला में उनके मामा के खेत पर अंतिम संस्कार किया गया। 

शिवपाल के मामा नागूसिंह शक्तावत ने बताया कि शिवपाल का परिवार मूलत: उज्जैन के जेथल का रहने वाला है। करीब 20 साल पहले परिवार देवास आ गया था। अभी परिवार शहर के मंगलमूर्ति नगर में रहता है। परिवार में माता-पिता के अलावा दो बहनें हैं। दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। पिछले साल मई में शिवपाल की शादी हुई थी। मंगलवार सुबह शिवपाल के निधन की जानकारी उसकी मां व पत्नी को दी गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE