BREAKING NEWS
KHABAR : पटवारी एवं आरआई की बैठक में सीमांकन,.. <<     REPORT : कलेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक में.. <<     BIG NEWS : जिला अस्पताल में डिप्टी कलेक्टर का औचक.. <<     KHABAR : उच्च शिक्षा में प्रवेश का अतिरिक्त मौका, 31.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में गरोठ.. <<     BIG NEWS : सांप के डसने से मौत, जब परिवार पर टूटा.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भोपाल में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी.. <<     KHABAR : प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे अफसर, तभी.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर ग्राम बमोरा में निकली.. <<     NEWS : निजी बस एसोसिएशन व टेंपो यूनियन ने किया.. <<     NEWS : सखी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : अक्षय भाऊ की जय महाकाल कावड़ यात्रा का.. <<     KHABAR : दतिया में रामेश्वर धाम में 23 अगस्त को होगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 14, 2023, 4:58 pm
KHABAR : सरस्वती शिशु मंदिर खोर में प्रधानाचार्य सुनील पुरोहित के मार्गदर्शन में मातृ पितृ पूजन का कार्यक्रम, पढ़े जावद से रूपेश जोशी की खबर

Share On:-

खोर। विद्या भारती के मार्गदर्शन में नीमच जिला ग्राम विकास शिक्षण समिति द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर खोर में प्रधानाचार्य सुनील पुरोहित के मार्गदर्शन में मातृ-पितृ पूजन का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर विधिवत प्रारंभ हुआ।

विद्यालय के प्रचार प्रमुख प्रियंका बैरागी दीदी द्वारा बताया गया कि प्रधानाचार्य द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिस प्रकार देश में पाश्चात संस्कृति हावी हो रही है उसी को दबाने के लिए आज धीरे-धीरे भारत में विद्या भारती द्वारा संचालित शिशु मंदिरों द्वारा भारतीय संस्कार और संस्कृति को जीवित रखने के लिए ऐसे अनेक कार्यक्रमो के आयोजन विद्यालयों द्वारा होते रहते हैं। उसी कड़ी में यह मातृ-पितृ पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया और साथ ही साथ भैया-बहनों को यह प्रण दिलवाया गया की हर साल जिस प्रकार हम 14 जनवरी को मकर सक्रांति मनाते हैं, 26 जनवरी को झंडा वंदन कर गणतंत्र दिवस मनाते हैं उसी प्रकार 14 फरवरी को हमें मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाना चाहिए। 

कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों का भैया/बहनों ने उनके चरणों को धोकर, तिलक, कुमकुम लगाकर पुष्प और वस्त्र चढ़ाया और उन्हें फल भेंट करके उनका आशीर्वाद लिया। इस कार्यक्रम को देखकर माता-पिता की आंखें नम हो गई और उन्होंने अपने बच्चों को गले लगा लिया और आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में सभी आचार्य परिवार उपस्थित रहा और अंत में आभार विद्यालय के वरिष्ठ कैलाश दीदी ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE