BREAKING NEWS
KHABAR : पटवारी एवं आरआई की बैठक में सीमांकन,.. <<     REPORT : कलेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक में.. <<     BIG NEWS : जिला अस्पताल में डिप्टी कलेक्टर का औचक.. <<     KHABAR : उच्च शिक्षा में प्रवेश का अतिरिक्त मौका, 31.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में गरोठ.. <<     BIG NEWS : सांप के डसने से मौत, जब परिवार पर टूटा.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भोपाल में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी.. <<     KHABAR : प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे अफसर, तभी.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर ग्राम बमोरा में निकली.. <<     NEWS : निजी बस एसोसिएशन व टेंपो यूनियन ने किया.. <<     NEWS : सखी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : अक्षय भाऊ की जय महाकाल कावड़ यात्रा का.. <<     KHABAR : दतिया में रामेश्वर धाम में 23 अगस्त को होगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 14, 2023, 7:13 pm
KHABAR : पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से पधारे साध्वी देवादिति दीदी का योग शिविर जावद नगर में संपन्न, कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा भी रहे उपस्थित, पढ़े जावद से रूपेश जोशी की खबर 

Share On:-

जावद। धार्मिक नगरी जावद में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के योग गुरू परम पूज्य स्वामी रामदेवजी महाराज की शिष्या सन्यास परंपरा में निष्णात, ओजस्वी, तेजस्वी विदुषी, दैविय शक्ति पूज्य साध्वी देवादिति दीदी का 1 दिवसीय कार्यक्रम एतिहासिक तौर पर सम्पन्न हुआ। 

तहसील प्रभारी डॉ रचना सिंहल ने बताया कि पतंजलि योगपीठ समिति जावद के तत्वाधान में 14 फरवरी 2023 को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जावद प्रांगण में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से पधारी साध्वी देवादिति दीदी द्वारा योग प्राणायाम का अभ्यास कराया गया तथा मधुर भजन की प्रस्तुति भी दी गई। कार्यक्रम तय समय अनुसार प्रातः 6 बजे प्रारंभ हुआ। 

डॉ रचना सिंहल ने आगे बताया कि दीदी ने स्वस्थ भारत आत्मनिर्भर भारत का नारा बुलंद करते हुए कहा कि देश को स्वस्थ बनाने के लिए सर्वप्रथम हमें अपने शरीर को स्वस्थ रखना होगा। भारत का विकास तभी होगा जब हम आत्मनिर्भर बनेंगे और आत्मनिर्भर भारत बनेगा। कार्यक्रम में 40 से 50 जड़ी बूटियों से निर्मित काढे का भी वितरण किया गया।

मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने भी साध्वी देवादिती दीदी से भेंट कर आशीर्वाद लिया। पहली बार नगर आगमन पर केसरिया दुपट्टा ओढाकर देवादिति दीदी का स्वागत अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर योगी युवा वाहिनी राष्ट्रीय प्रवक्ता नारायण सोमानी, भारत विकास परिषद प्रांतीय अध्यक्ष प्रदीप चौपडा, प्राचार्य मुकेश जैन, सुनील कालिया, अरूण सोलंकी, निर्मल नागर, निरंजन गोयल, कैलाश सोनी, मुकेश राठी, निर्मला चौहान, रेखा सोनी, किरण सोनी, सीमा चोपड़ा, पिंकी सोनी, ललिता चौधरी, रामादेवी सोमानी, तरुणा पितलिया, स्नेहलता दाढ, मंजू फाफरिया, मधु सकलेचा सहित नगर व आस पास क्षेत्र के महिला, पुरूष, युवाजन, व्यापारिगण सहित भारत विकास परिषद शाखा जावद के पदाधिकारी भी उपस्थित थे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE