BREAKING NEWS
KHABAR : पटवारी एवं आरआई की बैठक में सीमांकन,.. <<     REPORT : कलेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक में.. <<     BIG NEWS : जिला अस्पताल में डिप्टी कलेक्टर का औचक.. <<     KHABAR : उच्च शिक्षा में प्रवेश का अतिरिक्त मौका, 31.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में गरोठ.. <<     BIG NEWS : सांप के डसने से मौत, जब परिवार पर टूटा.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भोपाल में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी.. <<     KHABAR : प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे अफसर, तभी.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर ग्राम बमोरा में निकली.. <<     NEWS : निजी बस एसोसिएशन व टेंपो यूनियन ने किया.. <<     NEWS : सखी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : अक्षय भाऊ की जय महाकाल कावड़ यात्रा का.. <<     KHABAR : दतिया में रामेश्वर धाम में 23 अगस्त को होगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 14, 2023, 7:19 pm
KHABAR : जावद में महाशिवरात्रि पर्व की तैयारिया अंतिम दौर पर, शिवालयो पर उमडेगी आस्था की भीड, पढ़े रूपेश जोशी की खबर  

Share On:-

जावद। महाशिवरात्रि का पर्व 18 फरवरी को नगर के सभी शिवालयो में धूमधाम से मनाया जाएगा। बैंगनपुरा स्थित अतिप्राचिन श्री पंचदेवरा महादेव मंदिर एवं बस स्टैंड स्थित अतिप्राचिन श्री बटकेश्वर महादेव मंदिर के सदस्य सुधीर अग्रवाल एवं नारायण सोमानी ने बताया कि मंदिर परिसर पर आकर्षक विद्युत साज सज्जा की जायेगी एवं फुलो का भी विशेष आकर्षण रहेगा। बटेश्वर महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार का भी कार्य चल रहा है। बटेश्वर महादेव मंदिर पर रंग रोगन का कार्य भी मनासा के कुशल कारीगरों द्वारा किया जा रहा है। 

सुधीर अग्रवाल ने आगे बताया कि महाशिवरात्रि पर सुबह से ही भगवान भोलेनाथ के अभिषेक का कार्य प्रारंभ हो जाता है, भक्त बारी-बारी से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करते हैं। सांयकाल बाबा भोलेनाथ की महाआरती कर प्रसाद वितरण किया जाएगा तथा रात्रि में जागरण पार्टी द्वारा जागरण किया जाएगा। नगर के एक और प्राचीन भूतेश्वर महादेव मंदिर पर भी प्रातः से ही भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कार्य प्रारंभ हो जाएगा। अभिषेक कर महाआरती का आयोजन रहेगा। प्रातःकाल से भक्तजन अभिषेक करके पुण्य लाभ लेंगे। भक्तो का देर रात तक दर्शन करने का सिलसिला जारी रहेगा। तैयारिया अंतिम चरणो में चल रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE