BREAKING NEWS
KHABAR : पटवारी एवं आरआई की बैठक में सीमांकन,.. <<     REPORT : कलेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक में.. <<     BIG NEWS : जिला अस्पताल में डिप्टी कलेक्टर का औचक.. <<     KHABAR : उच्च शिक्षा में प्रवेश का अतिरिक्त मौका, 31.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में गरोठ.. <<     BIG NEWS : सांप के डसने से मौत, जब परिवार पर टूटा.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भोपाल में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी.. <<     KHABAR : प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे अफसर, तभी.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर ग्राम बमोरा में निकली.. <<     NEWS : निजी बस एसोसिएशन व टेंपो यूनियन ने किया.. <<     NEWS : सखी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : अक्षय भाऊ की जय महाकाल कावड़ यात्रा का.. <<     KHABAR : दतिया में रामेश्वर धाम में 23 अगस्त को होगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 15, 2023, 12:03 pm
BIG NEWS : जिले का नयागांव फोरलेन और सुबह का वक्त, जब यात्रियों को लेकर तेज रफ्तार में रवाना हुई बस तो बीच रास्ते में हो गई ये बड़ी अनहोनी, दुर्घटना होते ही मची चीख-पुकार, सूचना मिलते ही दौड़ी एंबुलेंस और थाना पुलिस, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। लेबड़-नयागांव फोरलेन पर रतलाम के पास आज भीषण सड़क हादसा हो गया। सरवड़ जमुनिया गांव के पास एक यात्री बस खड़े ट्राले में जा टकराई। इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 15 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। हादसे में बस चालक रईस पठान और मोहम्मद साबिर की मौत हो गई।

घटना सुबह 5ः00 बजे की है। जहां भीलवाड़ा की तरफ जा रही यात्री गाड़ी सड़क के साइड में खड़े ट्राले से टकरा गई। अचानक हुए धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और रहवासी मौके पर पहुंचे। बिलपांक थाना पुलिस और ग्रामीणों ने घायलों को बस से निकालकर रतलाम जिला अस्पताल पहुंचाया है।

फोरलेन पर हादसे का शिकार हुई यह बस महाराष्ट्र के पुणे से राजस्थान के भीलवाड़ा जा रही थी। सुबह करीब 5ः00 बजे रतलाम के पास सरवर जमुनिया हादसा हुआ है। फोरलेन पर सरवड़ जमुनिया के पास यह हादसा हो गया। इस हादसे में 2 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 15 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। जिन्हें आसपास के ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों का उपचार रतलाम जिला अस्पताल में जारी है। बिलपांक थाना पुलिस ने दुर्घटना वाहन हटवा कर बाधित हुआ जाता है शुरू करवाया है। वहीं, प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही शुरू की है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE