BREAKING NEWS
KHABAR : पटवारी एवं आरआई की बैठक में सीमांकन,.. <<     REPORT : कलेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक में.. <<     BIG NEWS : जिला अस्पताल में डिप्टी कलेक्टर का औचक.. <<     KHABAR : उच्च शिक्षा में प्रवेश का अतिरिक्त मौका, 31.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में गरोठ.. <<     BIG NEWS : सांप के डसने से मौत, जब परिवार पर टूटा.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भोपाल में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी.. <<     KHABAR : प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे अफसर, तभी.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर ग्राम बमोरा में निकली.. <<     NEWS : निजी बस एसोसिएशन व टेंपो यूनियन ने किया.. <<     NEWS : सखी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : अक्षय भाऊ की जय महाकाल कावड़ यात्रा का.. <<     KHABAR : दतिया में रामेश्वर धाम में 23 अगस्त को होगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 15, 2023, 1:43 pm
KHABAR : श्री गुर्जरखेड़ा धाम जावी में महाशिवरात्रि महोत्सव रविवार को, 17 फिट लम्बी चूल के धधकते हुए अंगारों पर जयकारे लगाते हुए निकलेंगे भक्तजन, पढ़े मोहन नागदा की खबर 

Share On:-

जावी। नीमच जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कमल सरोवर के नाम से विख्यात नगरी जावी के जावी-सरवानिया महाराज मार्ग पर स्थित दीन दुखियों के शरण स्थल श्री गुर्जरखेड़ा धाम पर श्री गुर्जरखेड़ा धाम मंदिर प्रबंध समिति एवं सेवादार समिति के सामूहिक तत्वावधान में महाशिवरात्रि महोत्सव मनाया जाएगा। उक्त सन्दर्भ में जानकारी देते हुए समिति सदस्यों ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार 19 फरवरी रविवार को प्रातः से ही मन्दिर पर महाशिवरात्रि महोत्सव प्रारंभ होगा। सर्वप्रथम मंत्रोपचार के साथ मन्दिर में विराजमान सभी देवताओं का विधिविधान से पूजन अर्चन होगा और 17 फिट लम्बी वृहद चूल का पूजन होगा और चूल में अग्नि प्रज्वलित की जाएगी और महाआरती होगी ततपश्चात वीरभद्र स्वरूप नाथों के नाथ श्री अगोरी नाथ 41 कुओं के 15 कलश में संग्रहित जल से स्नान कर बाघम्बरी धारण करेंगे और मन्दिर परिसर की एक परिक्रमा कर धधकते अंगारों में निकलेंगे ततपश्चात श्री अगोरी नाथ का आशीर्वाद लेकर उपस्थित सभी भक्तजन चूल में निकलेंगे। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के पश्चात होगा। उक्त जानकारी श्री गुर्जरखेड़ा धाम मन्दिर प्रबंध समिति प्रवक्ता दिलीप पाटीदार जावी ने दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE