BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जीरन-मल्हारगढ़ टू-लेन सड़क परियोजना को.. <<     KHABAR : स्कूल शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, बंद होगी.. <<     BIG NEWS : परिवहन नेटवर्क के साथ हरित विकास को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्रामीणों.. <<     देवास में किडनैपिंग और ऑनलाइन जबरन वसूली का.. <<     गौरिहार पुलिस की बड़ी कामयाबी, ट्रक चालक से.. <<     KHABAR : झांझरवाड़ा औद्योगिक क्षेत्र बनेगा रोजगार.. <<     BIG NEWS : तस्करों की हाईटेक चाल फेल, जब मल्हारगढ़़.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर वनमंडल कार्यालय.. <<     शाजापुर में नेशनल हाईवे-52 पर भीषण हादसा.. <<     माउंट आबू में 66वें केंद्रीय खेल प्रशिक्षण.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की एपीसी समूह.. <<     आकाशवाणी के 90 साल और 'मन की बात' के 12 वर्ष.. <<     NEWS : आकाशवाणी के 90 वर्ष पूर्ण होने पर माउंट आबू.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर बावड़ी पूजन एवं.. <<     शिवपुरी पुलिस का नशा माफियाओं पर बड़ा प्रहार,.. <<     NEWS : ग्राम सुरजना में स्वच्छता एवं पर्यावरण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 15, 2023, 3:43 pm
BIG NEWS : यदि आप भी निकलते हैं नीमच की इन सड़कों से तो हो जाईए सावधान, बीच रास्ते की ये छोटी सी भूल बन सकती है बड़ी आफत, बेवजह आपको पहुंचा सकती है अस्पताल, पढ़े डेस्क इंचार्ज महावीर सैनी की खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में इन दिनों खेतों में खड़ी रायडा की फसल की कटाई का काम चल रहा है। इस कार्य के साथ ही शहरी क्षेत्र में मोयला का प्रकोप भी बढ़ गया है। शहर में इतनी अधिक संख्या में मोयला उड़ रहा है कि नागरिकों को काफी परेशानी हो रही है। कई स्थानों पर मोयला सड़क दुर्घटना का कारण बन रहा है। इसके कारण जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। आंखों की बीमारियों से संबंधित मरीजों की संख्या भी एकाएक बढ़ी है।

पिछले एक सप्ताह से जिले में सर्दी का प्रकोप कम बना हुआ है। फिलहाल गर्मी भी अधिक नहीं पड़ रही है। मौसम के तेवर मध्यम बने हुए हैं। जिले में इन दिनों रायडा की फसल पककर तैयार हो चुकी है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में रायडा की कटाई भी शुरू हो चुकी है। ग्रामीण क्षेत्रों में रायडा की कटाई की शुरुआत के साथ ही शहरी क्षेत्र में मोयले का प्रकोप बढ़ गया है। इन दिनों शहर में मोयला की तादाद इतनी अधिक हो चुकी है कि इनके कारण आवागमन में परेशानी आ रही है। बाइक सवारों को वाहन चलाने में सर्वाधिक असुविधा हो रही है। कई स्थानों पर मोयला की संख्या इतनी अधिक है कि ये सड़क दुर्घटना का कारण भी बन रहे हैं। वहीं मोयला के कारण जिले में आंखों से जुड़ी परेशानियों के मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। शहर के जिला अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में आंखों से जुड़ी परेशानी और समस्याओं को लेकर बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे इस परेशानी से बचने के लिए वाहन चलाते समय चश्मा, हेलमेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। मुंह पर कपड़ा बांधकर भी वाहन चला सकते हैं। ये छोटी-छोटी सावधानियां बरतने से आप आंखों से संबंधित बड़ी बीमारी से बच सकते हैं। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE