जावद । मन में कुछ करने का लगन और जज्बा हो तो सब कार्य सम्भव है, ऐसा ही एक वाकया तहसील मुख्यालय में सुनने में और देखने को मिला है। सोशल मीडिया व्हाटसएप ग्रूप जावद की लहर के सभी सदस्यो के माध्यम से जनता का जनता के लिए, जनता द्वारा सुझाया गया, नाम जनता की लहर न्युज वेब पोर्टल के संपादक एवं योगी युवा वाहिनी राष्ट्रीय प्रवक्ता नारायण सोमानी की उपस्थिति में बुधवार को नगर से 12 किलो मीटर दूर नयागांव स्थित महावीर सांवलिया गौशाला में जाकर गौमाताओ को गुड व चारा एवं जावद बस स्टैंड स्थित श्रीराम गौशाला में गौमाताओं को गुड, चारा और पौष्टीक आहार खिलाकर पुण्य का कार्य करके तीसरा जन्मदिन धुमधाम से मनाया गया।
गौभक्त नारायण सोमानी ने कहा कि शादी की सालगिरह हो, जन्मदिन या अन्य कार्यक्रम हो तो गौमाताओ को गुड व चारा पोष्ट्रीक आहार खिलाना चाहिए, क्योंकी गौमाता में 33 कोटि देवता वास करते है। भागवत गीता में भी कहा गया है कि गौमाताओ की सेवा करना चाहिए, भगवान श्रीकृष्ण ने भी गौमाता की सेवा की थी। सेवा करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।