दुदरसी। छोटी सादड़ी पंचायत समिति का गांव खेड़ा केसुंदा निवासी भगवतीलाल व बसन्तीलाल आंजना की माताजी सोनीबाई का निधन 14 फरवरी को हो गया था जिनका अंतिम संस्कार आज खेड़ा में प्रातः 10 बजे मोक्ष धाम पर किया गया। अंतिम यात्रा उनके घर से निकली जो गांव के प्रमुख मार्ग से होती हुई मोक्षधाम पहूंची जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। भगवतीलाल व बसंती लाल ने अपनी ममतामई मां को मुखाग्नि देकर अश्रुपूरित नेत्रों से अनके श्री चरणों में नमन करते हुए अंतिम विदाई दी। जहां उपस्थित सैकड़ों नम आंखों से सोनीबाई को श्रृद्धांजलि अर्पित की।
स्व सोनीबाई स्व नानूराम आंजना की धर्मपत्नी व विपुल और संदीप की दादीजी थी। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी मनोहरलाल आंजना केसुंदा, कन्हैयालाल आंजना, गोवर्धन पहलवान, पूर्व प्रधान घनश्याम आंजना, कैलाश आंजना बाड़ी, किशनलाल आंजना गोमाना, भरत आंजना केसुंदा, प्रथ्वीराज आंजना सहित आसपास के गांवों के कई प्रबुद्ध जनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर दिवंगत आत्मा को शान्ती प्रदान करने और परिवार को दुःख सहन करने की क्षमता प्रदान करने की प्रभु से प्रार्थना की। उपरोक्त जानकारी बाल मुकुंद नागर ने दी।