BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजकोट कथा में बागेश्वर सरकार का हिंदू.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी.. <<     BIG REPORT : कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जीरन-मल्हारगढ़ टू-लेन सड़क परियोजना को.. <<     KHABAR : स्कूल शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, बंद होगी.. <<     BIG NEWS : परिवहन नेटवर्क के साथ हरित विकास को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्रामीणों.. <<     देवास में किडनैपिंग और ऑनलाइन जबरन वसूली का.. <<     गौरिहार पुलिस की बड़ी कामयाबी, ट्रक चालक से.. <<     KHABAR : झांझरवाड़ा औद्योगिक क्षेत्र बनेगा रोजगार.. <<     BIG NEWS : तस्करों की हाईटेक चाल फेल, जब मल्हारगढ़़.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर वनमंडल कार्यालय.. <<     शाजापुर में नेशनल हाईवे-52 पर भीषण हादसा.. <<     माउंट आबू में 66वें केंद्रीय खेल प्रशिक्षण.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की एपीसी समूह.. <<     आकाशवाणी के 90 साल और 'मन की बात' के 12 वर्ष.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 15, 2023, 6:05 pm
KHABAR : निजी फार्म हाउस पर संपन्न हुआ दिगम्बर जैन सोशल गु्रप जिनागम का का शपथ विधि समारोह, उपस्थितों को अतिथियों ने दिलवाया संकल्प, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। श्री दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप जिनागम नीमच का शपथ विधि समारोह निजी फार्म हाउस पर 12 फरवरी 2023 रविवार को दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अतुल नीलिमा बिलाला जयपुर एवं राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव सुधीर जैन जयपुर की विशिष्ट उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। उक्त जानकारी देते हुए सचिव निखिल जैन ने बताया कि पधारे अतिथिगण ने अध्यक्ष अंकुश-नेहा गोधा, सचिव निखिल-प्रियंका जैन, कोषाध्यक्ष विकास-सोनाली सरावगी सहित सलाहकार समिति के अजय मीनू कासलीवाल, बसंत लीना विनायका, विनीत नीतू पाटनी, विशाल प्रियंका विनायका तथा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शैलेन्द्र प्रीति सेठी, सचिन रितु अग्रवाल, दिलीप अरूणा विनायका, सिद्धार्थ मैना अजमेरा, अभिषेक दीपा काला, विवेक प्रज्ञा चौधरी सहित सभी दम्पत्ति सदस्यों को कर्तव्यनिष्ठा और धर्मरक्षा, ग्रुप के प्रति समर्पण की शपथ दिलवाई। नए दम्पत्ति सदस्य के रूप में मयंक नेहा कासलीवाल, रजत पूजा गोधा, आदिष लक्ष्मी जैन, अंकित निकिता गोधा को भी शपथ दिलवाई गई। शपथ ग्रहण के पश्चात अतिथियों द्वारा विजेताओं को पुरस्कार वितरण किए गए।
अतिथियों द्वारा ग्रुप को मार्गदर्शन स्वरूप सम्बोधन दिया गया, जिसमें नीमच में अब तक एक ही मंदिर होने और समाज में एकता और सुंदर सामंजस्य होने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। अतिथियों को प्रशस्ति चिन्ह भेंट स्वरूप प्रदान किए गए। सचिव निखिल बज ने 2023 में अब तक हुए ग्रुप की गतिविधियों से अतिथित्रय को अवगत करवाया एवं सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन अजय कासलीवाल, प्रियंका बज ने किया। मंगलाचरण अरूणा विनायका, हंसा बज, प्रेरणा बाकलीवाल ने किया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE