BREAKING NEWS
KHABAR : पटवारी एवं आरआई की बैठक में सीमांकन,.. <<     REPORT : कलेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक में.. <<     BIG NEWS : जिला अस्पताल में डिप्टी कलेक्टर का औचक.. <<     KHABAR : उच्च शिक्षा में प्रवेश का अतिरिक्त मौका, 31.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में गरोठ.. <<     BIG NEWS : सांप के डसने से मौत, जब परिवार पर टूटा.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भोपाल में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी.. <<     KHABAR : प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे अफसर, तभी.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर ग्राम बमोरा में निकली.. <<     NEWS : निजी बस एसोसिएशन व टेंपो यूनियन ने किया.. <<     NEWS : सखी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : अक्षय भाऊ की जय महाकाल कावड़ यात्रा का.. <<     KHABAR : दतिया में रामेश्वर धाम में 23 अगस्त को होगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 15, 2023, 8:05 pm
KHABAR : सद्गुरु बाबा छत्तुराम की वर्षी पर सामूहिक विवाह एवं जनेऊ संस्कार का शंखनाद 17 से, समिति पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक में लिए कई निर्णय, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। संत श्री बाबा छत्तु राम सेवा समिति द्वारा सद्गुरु बाबा छत्तू राम जी की 32 वीं वार्षिक पुण्य तिथि स्मरण धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मनाई  जाएगी। समिति पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई, जिसमें शिवरात्रि के अवसर पर विवाह में शामिल कन्या को आशीर्वाद स्वरुप घरेलू सामग्री कपड़े बर्तन आदि प्रदान कर सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में बताया कि समिति द्वारा अब तक 122 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया जा चुका है। उन्होंने बताया कि इस बार शिवरात्रि के पावन उपलक्ष्य में वर वधू का वैदिक मंत्रोचार के साथ पाणी ग्रहण संस्कार पंडित हीरा लाल शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत करवाया जायेगा। बैठक में समिति अध्यक्ष गुरमुखदास दादावानी, पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष मनोहर अर्जनानी, नोतनदास दादावानी, सुरेश आहूजा, भगवान दास भाग्य वाणी, शैलेंद्र तोलानी, मनीष तोलानी, जयराम दास पुरुसवाणी, रमेश बालानी, अशोक मालानी, लक्ष्मण दास बदलाणी, घनश्याम बदलानी, सोनू आहुजा, राजा कस्तूरी, आनंदराम तलरेजा, मनोहर रामरानी, रमेश अंदानी, नंदलाल मालानी, मुरलीधर बदलानी, अशोक कुमार टिलवानी आदि समाज जनों ने भी सामूहिक विवाह को लेकर अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए।


इस अवसर पर आकर्षक झांकीयां सजाई जाएगी जो सभी के आकर्षण का केंद्र रहेगी। बैठक में बताया गया कि परिवार की ग्यारस की कथा करने वाली प्रख्यात दादी मां भगवानी बाई ने परिजनों से कहा था कि बाबा के अंतिम इच्छा थी कि समाज में अमीर वर्ग के विवाह आसानी से हो जाते हैं, लेकिन निर्धन वर्गों के विवाह नहीं हो पाते हैं। इसलिए उनका विवाह निःशुल्क विवाह सम्मेलन में होना चाहिए तभी से समिति ने सर्वसम्मति से निर्णय लेकर बाबा की पुण्यतिथि पर विवाह सम्मेलन की शुरुआत की गई थी। कार्यक्रम का शुभारंभ अखंड पाठ साहब से होगा। कार्यक्रम की श्रृंखला में भागेश्वर महादेव मंदिर सभागार में भजन कलाकारों पार्टी द्वारा मधुर भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।
कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा छतु राम जी, बाबा संत पीरु राम जी की प्रतिमा  अभिषेक , अखंड पाठ साहब, माल्यार्पण दीप प्रज्वलन पूजा-अर्चना से होगा। आसादीवार, भजन कीर्तन, आरती, अरदास की जाएगी। महिला मंडल द्वारा   भजन प्रस्तुत किए जाएंगे।समिति अध्यक्ष गुरमुखदास दादवानी ने बताया कि   समिति के द्वारा वैवाहिक जोड़ों का सामूहिक विवाह करवाया जाएगा। जिसमें  17 फरवरी को 11 एवं शाम 5 बजे बजे भजन पीसी म्यूजिकल ग्रुप पार्टी द्वारा प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके साथ ही 18 फरवरी रात्रि 9ः बजे रायपुर के भजन गायक सम्राट कटारिया ब्रदर्स मास्टर सक्षमअपने मधुर करण प्रिय भजनों की संगीतमय प्रस्तुति देंगे।, कार्यक्रम की श्रृंखला में 19 फरवरी रविवार को 11ः30 बजे भोग साहब, बिंदोरी , दोपहर 1 बजे जनेऊ संस्कार, 1ः15 बजे, लंगर प्रसादी 1ः30 बजे, 2 बजे भजन कीर्तन पल्लव व अरदास, शुभ लगन2.15 बजे लगन पाणी ग्रहण संस्कार आयोजित किया जाएगा। 

ये बंधेंगे परिणय सूत्र में-
सामूहिक विवाह में उदयपुर राजस्थान निवासी मनोज सचदेव के पुत्र सुजल संग नाथद्वारा निवासी महेंद्र कौर की पुत्री रोशनी सात फेरे लेकर जीवन भर साथ निभाने के लिए परिणय सूत्र में बंधेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE