BREAKING NEWS
KHABAR : पटवारी एवं आरआई की बैठक में सीमांकन,.. <<     REPORT : कलेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक में.. <<     BIG NEWS : जिला अस्पताल में डिप्टी कलेक्टर का औचक.. <<     KHABAR : उच्च शिक्षा में प्रवेश का अतिरिक्त मौका, 31.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में गरोठ.. <<     BIG NEWS : सांप के डसने से मौत, जब परिवार पर टूटा.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भोपाल में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी.. <<     KHABAR : प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे अफसर, तभी.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर ग्राम बमोरा में निकली.. <<     NEWS : निजी बस एसोसिएशन व टेंपो यूनियन ने किया.. <<     NEWS : सखी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : अक्षय भाऊ की जय महाकाल कावड़ यात्रा का.. <<     KHABAR : दतिया में रामेश्वर धाम में 23 अगस्त को होगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 16, 2023, 12:54 pm
BIG NEWS : सरकारी विद्यालय और 07 साल की छात्रा, जब स्कूल से निकलकर पहुंची यहां तो हो गई बड़ी अनहोनी, जैसे ही ग्रामीणों को लगी भनक तो मच गई अफरा तफरी, सूचना मिलते ही दौड़ी थाना पुलिस, परिवार में पसरा मातम, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर  

Share On:-

भवानी मंडी। क्षेत्र के आंवली के सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाली 7 वर्षीय बालिका पैर फिसलने से तालाब में गिर गई, जिसकी डूबने से मौत हो गई। पिता हेमंत लुहार ने बताया की उसकी बालिका दिन में स्कूल गई थी। वहां से शिक्षक का फोन आया कि बेटी तालाब में डूब गई है। पिता ने विद्यालय प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में शौचालय होने के बाद भी स्कूल प्रशासन ने उस पर ताला लगाकर कांटे लगा रखे हैं।

वही गांव वालों को घटना का पता चला तो तालाब पर पहुंचे। बालिका की मौके पर चप्पल के आधार पर तलाश शुरू कर पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों व पुलिस की मदद से बालिका को अचेत हालत में बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने बालिका को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एबीईओ कल्याण मल मेघवाल ने बताया कि 7 वर्षीय छात्रा का तालाब में डूब कर मरना दुःखद है। इसकी गहरी निंदा करता हूं। कल स्कूल जाकर छान बीन की जाएगी । अगर स्कूल स्टाफ की तरफ से लापरवाही हुई है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE