BREAKING NEWS
KHABAR : पटवारी एवं आरआई की बैठक में सीमांकन,.. <<     REPORT : कलेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक में.. <<     BIG NEWS : जिला अस्पताल में डिप्टी कलेक्टर का औचक.. <<     KHABAR : उच्च शिक्षा में प्रवेश का अतिरिक्त मौका, 31.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में गरोठ.. <<     BIG NEWS : सांप के डसने से मौत, जब परिवार पर टूटा.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भोपाल में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी.. <<     KHABAR : प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे अफसर, तभी.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर ग्राम बमोरा में निकली.. <<     NEWS : निजी बस एसोसिएशन व टेंपो यूनियन ने किया.. <<     NEWS : सखी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : अक्षय भाऊ की जय महाकाल कावड़ यात्रा का.. <<     KHABAR : दतिया में रामेश्वर धाम में 23 अगस्त को होगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 16, 2023, 4:47 pm
KHABAR : पुरानी मान्यता- मंदिर आया था उढकर, महाशिवरात्रि के पर्व को देखते हुए मंदिर का हुआ रंगरोगन, होगी महाआरती, पढ़े रुपेश जोशी की खबर

Share On:-

जावद। धार्मिक, सामाजिक, राजनेतिक क्षेत्रो में अग्रणी रहने वाला बैंगनपुरा वार्ड नंबर 2 स्थित नगर का एक मात्र अतिप्राचिन शिव मंदिर श्री पंचदेवरा महादेव मंदिर पर महा शिवरात्रि के पावन पर्व को देखते हुए मंदिर परिसर पर समाजसेवी जुगल सोमानी, गोपाल कृष्ण ओझा, बलराम चांडक की और से रंगरोगन व पेंटिग्ग का कार्य सम्पन्न हुआ। 

योगी युवा वाहिनी राष्ट्रीय प्रवक्ता नारायण सोमानी एवं मंदिर पुजारी सतीष नागला ने बताया कि महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ शिवलिंग का प्रातः विधिविधान मंत्रोच्चार से अभिषेक किया जाएगा, तत्प्रश्चात भक्तजन बारी-बारी से क्रमवाईज अभिषेक करेंगे। सुबह से देर रात तक भक्तजन दर्शन करके पुण्य लाभ लेंगे। भोले बाबा का आकर्षण श्रृंगार व्यवस्थापक राजेंद्र सिंह जौहरी द्वारा किया जाएगा। सायंकाल के समय महाआरती करके सभी को प्रसाद वितरित किया जाएगा। मंदिर परिसर पर कई वर्षो से सप्ताह के प्रति शनिवार को सुंदरकांड पाठ का परायण एवं प्रति सोमवार को शिव महिमन का पाठ होता है। परिसर पर पांच मुखी गणपतिजी की एवं पांच मुखी बालाजी की प्रतिमा विराजित है। पुरानी मान्यता है कि राजस्थान के चित्तौडगढ किले से शिव का मंदिर उढकर यहां विराजित हुआ। पांच दरवाजा होने से इसे पंचदेवरा महादेव मंदिर कहां जाता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE