BREAKING NEWS
KHABAR : पटवारी एवं आरआई की बैठक में सीमांकन,.. <<     REPORT : कलेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक में.. <<     BIG NEWS : जिला अस्पताल में डिप्टी कलेक्टर का औचक.. <<     KHABAR : उच्च शिक्षा में प्रवेश का अतिरिक्त मौका, 31.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में गरोठ.. <<     BIG NEWS : सांप के डसने से मौत, जब परिवार पर टूटा.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भोपाल में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी.. <<     KHABAR : प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे अफसर, तभी.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर ग्राम बमोरा में निकली.. <<     NEWS : निजी बस एसोसिएशन व टेंपो यूनियन ने किया.. <<     NEWS : सखी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : अक्षय भाऊ की जय महाकाल कावड़ यात्रा का.. <<     KHABAR : दतिया में रामेश्वर धाम में 23 अगस्त को होगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 16, 2023, 5:06 pm
KHABAR : मनासा में शिवरात्री को लेकर तैयारियां पूर्ण, शहर में बाबा सोमनाथ महादेव की निकलेगी भव्य शाही सवारी, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर

Share On:-

मनासा । महाशिवरात्रि के अवसर पर सोमनाथ मन्दिर से बाबा सोमनाथ महादेव की भव्य शाही सवारी बेंडबाजो के साथ समारोह के रूप में निकालेगी। समिति द्वारा शाही सवारी की तैयारिया की जा रही है।

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शनिवार 18 फरवरी को सोमनाथ मंदिर के भक्त गणों द्वारा 12 वीं भव्य शाही सवारी का आयोजन किया जा रहा है। शाही सवारी में दोपहर 2 बजे निकलेगी जिसमे बाबा सोमनाथ की भव्य व आकर्षक झांकी आकर्षण का केंद्र होगी। साथ ही स्वांग धारियों के साथ ढोल नगाड़े बैंड बाजे भजन पार्टी, डांडिया पार्टी रहेगी। शाही सवारी का चल सोमनाथ मन्दिर से प्रारंभ होकर बद्रीनारायण मंदिर, गांधी चौक, मंशापूर्ण महादेव, जूना साथ, उषागंज से नगर भ्रमण करते हुए पुनः बाबा सोमनाथ महादेव मंदिर पहुंचेंगी। जहां शाम को महाआरती पश्चात प्रसाद का वितरण किया जाएगा व रात्रि में भजन संध्या का भक्तिमय आयोजन होगा।

पर्व पर शिवालयों में हो रही तैयारी- 
इस वर्ष शिवरात्रि पर्व पर शिवालयों पर भक्तों की भीड़ के नजारे अलग ही दिखाई देंगे क्योंकी जब से सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवकथाओ में आस्थाओं का सैलाब उमड़ रहा है उस वजह से शिवालयों में शिव भक्तों द्वारा पूजा अर्चना की भारी भीड़ उमड़ रही है विशेष कर सोमवार को। इसी कारण इस वर्ष शिवरात्रि का पर्व उत्साह के वातावरण में नए आयाम स्थापित करेगा। पर्व को लेकर नगर के मंशापूर्ण महादेव, सोमनाथ मन्दिर, जबरेश्वर महादेव, रामेशवरम मन्दिर, कैलाश मन्दिर, पशुपतिनाथ मंदिर, व श्मशान स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर पर पर्व की तैयारियां शुरू हो गई है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE