BREAKING NEWS
KHABAR : पटवारी एवं आरआई की बैठक में सीमांकन,.. <<     REPORT : कलेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक में.. <<     BIG NEWS : जिला अस्पताल में डिप्टी कलेक्टर का औचक.. <<     KHABAR : उच्च शिक्षा में प्रवेश का अतिरिक्त मौका, 31.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में गरोठ.. <<     BIG NEWS : सांप के डसने से मौत, जब परिवार पर टूटा.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भोपाल में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी.. <<     KHABAR : प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे अफसर, तभी.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर ग्राम बमोरा में निकली.. <<     NEWS : निजी बस एसोसिएशन व टेंपो यूनियन ने किया.. <<     NEWS : सखी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : अक्षय भाऊ की जय महाकाल कावड़ यात्रा का.. <<     KHABAR : दतिया में रामेश्वर धाम में 23 अगस्त को होगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 16, 2023, 5:36 pm
KHABAR : महाशिवरात्री के अवसर पर पशुपतिनाथ मंदिर में तीन दिवसीय भक्तिमय आयोजन, आज हुई हल्दी और मेहँदी की रस्म, पढ़े पीडी बैरागी की खबर

Share On:-

मंदसौर। महाशिवरात्री के अवसर पर भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में तीन दिवसीय भक्तिमय आयोजन किया जा रहा है। आज प्रथम दिवस पर भक्तों द्वारा भूतभावन भगवान पशुपतिनाथ को हल्दी और मेहंदी लगाई गई। 

पशुपतिनाथ मंदिर के पुजारी ने बताया कि महा शिवरात्रि को लेकर तीन दिवसीय आयोजन मन्दिर में किया जा रहा है। आज भक्तो द्वारा हल्दी, मेहंदी लगाई गई। कल तिलक की रस्म की जाएगी। परसों यानि शिवरात्री के पावन अवसर पर भगवान की शादी का भव्य आयोजन होगा। जिस प्रकार से महाकाल में रस्म होती उसी प्रकार से भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में भी पिछले कुछ सालों से हल्दी, मेहंदी रस्म मनाई जा रही है। भक्तो में काफी उत्साह है। भक्तो द्वारा हल्दी, मेहंदी सजाकर ढोल, बाजे के साथ मन्दिर पहुंचकर भगवान को हल्दी से स्नान कराया गया उसके बाद भगवान का शृंगार किया गया और सभी भक्तो ने एक दूसरे को हल्दी और मेहंदी लगाकर इस रस्म को बड़े उत्साह से मनाया। इस दौरान सभी भक्त एक जैसी वेशभूषा पहनकर शामिल हुए। कल तिलक, चिड़ी का कार्यक्रम होगा और वस्त्र बदले जाएगें। उसके बाद में शिवरात्री पर्व 18 फरवरी को मनाया जाएगा। 

पुजारी ने बताया कि शिवरात्री के अवसर पर प्रातः 4 बजे से मंदिर खोल दिया जायेगा। फिर भगवान के अभिषेक और विशेष श्रृंगार शुरू हो जाएंगे। 11 क्विंटल की खीर बनाई जाएगी और भक्तों में वितरण किया जायेगा उसके बाद 11 बजे भगवान की राजभोग आरती होगी। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया जायेगा। भगवान का विशेष श्रृंगार होगा, विशेष अभिषेक में भांग से फलों के रस से गंगा जल, गुलाब जल, इत्र से विशेष अभिषेक होगा और भगवान को दूल्हे की तरह सजाया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE