BREAKING NEWS
KHABAR : पटवारी एवं आरआई की बैठक में सीमांकन,.. <<     REPORT : कलेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक में.. <<     BIG NEWS : जिला अस्पताल में डिप्टी कलेक्टर का औचक.. <<     KHABAR : उच्च शिक्षा में प्रवेश का अतिरिक्त मौका, 31.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में गरोठ.. <<     BIG NEWS : सांप के डसने से मौत, जब परिवार पर टूटा.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भोपाल में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी.. <<     KHABAR : प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे अफसर, तभी.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर ग्राम बमोरा में निकली.. <<     NEWS : निजी बस एसोसिएशन व टेंपो यूनियन ने किया.. <<     NEWS : सखी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : अक्षय भाऊ की जय महाकाल कावड़ यात्रा का.. <<     KHABAR : दतिया में रामेश्वर धाम में 23 अगस्त को होगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 16, 2023, 6:59 pm
KHABAR : 17 फरवरी को होगी पार्वती गणेश कार्तिक की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा, 18 को शिव तांडव नृत्य का भव्य आयोजन, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। शहर के प्रमुख मुक्तिधाम स्थित 163 वर्ष पुराने प्राचीन मनोकामना महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि के पावन उपलक्ष में 18 फरवरी शनिवार को दोपहर 3 से शाम 07 बजे तक चीताखेड़ा के रंगमंच कलाकारों द्वारा मुक्त नीमच सिटी मार्ग स्थित मुक्तिधाम के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर सड़क पर शिव तांडव नृत्य की प्रस्तुति की जाएगी। इसके साथ ही 17 फरवरी शुक्रवार कामना मंदिर प्रांगण में शुक्रवार दोपहर 12.15 बजे अभिजीत मुहूर्त में विघ्नहर्ता गणेश और कार्तिक और माता पार्वती की पाषाण प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के साथ स्थापना की जाएगी। 

मनोकामना महादेव समिति संरक्षक शिव माहेश्वरी, अध्यक्ष दिलीप छाजेड़, मीडिया प्रमुख अर्जुन सिंह जायसवाल, प्रवीण शर्मा, रमेश जायसवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि मनोकामना महादेव शिवलिंग पर विभिन्न 108 सामग्री से जलाभिषेक, दुग्ध अभिषेक, वैदिक मंत्रोचार एवं पूजा अर्चना के साथ किया जाएगा। रंग बिरंगे फूलों एवं आकर्षक फुल पत्तियों से मनमोहक श्रृंगार कर झांकियां सजाई जाएगी।  सभी धर्म प्रेमी श्रद्धालु भक्त दर्शन कर पुण्य लाभ ग्रहण करे। विद्वान पंडितों द्वारा रामायण पाठ का वाचन विधि विधान के साथ किया जा रहा है। महाशिवरात्रि के पवित्र पर्व के उपलक्ष्य में मनोकामना महादेव मंदिर स्थित शिवलिंग पर पीतल की आकर्षक जलधारी गुरुवार दोपहर को पंडित हरिशंकर नागदा, खेरमालिया आजाद नागदा, पंडित दिनेश नागदा वैदिक मंत्रोचार एवं जलाअभिषेक हवन यज्ञ गणपति पूजन देव आव्हान के साथ स्थापित की गई। आकर्षक जल अभिषेक व महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE