BREAKING NEWS
KHABAR : पटवारी एवं आरआई की बैठक में सीमांकन,.. <<     REPORT : कलेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक में.. <<     BIG NEWS : जिला अस्पताल में डिप्टी कलेक्टर का औचक.. <<     KHABAR : उच्च शिक्षा में प्रवेश का अतिरिक्त मौका, 31.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में गरोठ.. <<     BIG NEWS : सांप के डसने से मौत, जब परिवार पर टूटा.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भोपाल में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी.. <<     KHABAR : प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे अफसर, तभी.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर ग्राम बमोरा में निकली.. <<     NEWS : निजी बस एसोसिएशन व टेंपो यूनियन ने किया.. <<     NEWS : सखी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : अक्षय भाऊ की जय महाकाल कावड़ यात्रा का.. <<     KHABAR : दतिया में रामेश्वर धाम में 23 अगस्त को होगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 16, 2023, 8:26 pm
KHABAR : सद्गुरु बाबा छत्तुराम की वर्षी पर सामूहिक विवाह एवं जनेऊ संस्कार का शंखनाद कल, कन्या को आशीर्वाद स्वरुप प्रदान करेंगे घरेलू सामग्री, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। संत श्री बाबा छत्तु राम सेवा समिति द्वारा सद्गुरु बाबा छत्तू राम जी की 32 वीं वार्षिक पुण्य तिथि स्मरण धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मनाई  जाएगी। शिवरात्रि के अवसर पर विवाह में शामिल कन्या को आशीर्वाद स्वरुप घरेलू सामग्री कपड़े बर्तन आदि प्रदान करेंगे ।
समिति द्वारा अब तक 122 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया जा चुका है उन्होंने बताया कि इस बार शिवरात्रि के पावन उपलक्ष में वर वधू का वैदिक मंत्रोचार के साथ पाणी ग्रहण संस्कार पंडित हीरा लाल शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत करवाया जायेगा ।  समिति अध्यक्ष गुरमुखदास दादावानी ने बताया कि इस अवसर पर  आकर्षक झांकीयां सजाई जाएगी जो सभी के आकर्षण का केंद्र रहेगी।   ग्यारस की कथा करने वाली प्रख्यात दादी मां भगवानी बाई  ने परिजनों से कहा था कि बाबा के अंतिम इच्छा थी कि समाज में अमीर वर्ग के विवाह सरलता से हो जाते हैं लेकिन निर्धन वर्गों के विवाह नहीं हो पाते हैं इसलिए उनका विवाह निःशुल्क विवाह सम्मेलन में होना चाहिए तभी से समिति ने सर्वसम्मति से निर्णय लेकर बाबा की पुण्यतिथि पर विवाह सम्मेलन की शुरुआत की गई थी। कार्यक्रम का शुभारंभ  आज अखंड पाठ  साहब से होगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा छतु राम जी, बाबा संत पीरु राम जी की प्रतिमा अभिषेक, अखंड पाठ साहब, माल्यार्पण दीप प्रज्वलन पूजा-अर्चना से होगा। आसादीवार, भजन कीर्तन, आरती, अरदास की जाएगी। समिति अध्यक्ष गुरमुखदास दादवानी ने बताया कि 17 फरवरी को सुबह 11 एवं शाम 5 बजे भजन पीसी म्यूजिकल ग्रुप पार्टी द्वारा प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके साथ ही 18 फरवरी रात्रि 9 बजे रायपुर के भजन गायक सम्राट कटारिया ब्रदर्स मास्टर सक्षम अपने मधुर करण प्रिय भजनों की संगीतमय प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम  में 19 फरवरी रविवार को 11ः30 बजे भोग साहब, बिंदोरी, दोपहर 1 बजे जनेऊ संस्कार, 1ः15 बजे, लंगर प्रसादी 1ः30 बजे, 2 बजे भजन कीर्तन पल्लव व अरदास, शुभ लगन 2.15 बजे लगन पाणी ग्रहण संस्कार आयोजित किया जाएगा।


ये बंधेंगे परिणय सूत्र में-
सामूहिक विवाह में उदयपुर राजस्थान निवासी मनोज सचदेव के पुत्र सुजल संग नाथद्वारा निवासी महेंद्र कौर की पुत्री रोशनी सात फेरे लेकर जीवन भर साथ निभाने के लिए परिणय सूत्र में बंधेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE