BREAKING NEWS
KHABAR : पटवारी एवं आरआई की बैठक में सीमांकन,.. <<     REPORT : कलेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक में.. <<     BIG NEWS : जिला अस्पताल में डिप्टी कलेक्टर का औचक.. <<     KHABAR : उच्च शिक्षा में प्रवेश का अतिरिक्त मौका, 31.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में गरोठ.. <<     BIG NEWS : सांप के डसने से मौत, जब परिवार पर टूटा.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भोपाल में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी.. <<     KHABAR : प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे अफसर, तभी.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर ग्राम बमोरा में निकली.. <<     NEWS : निजी बस एसोसिएशन व टेंपो यूनियन ने किया.. <<     NEWS : सखी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : अक्षय भाऊ की जय महाकाल कावड़ यात्रा का.. <<     KHABAR : दतिया में रामेश्वर धाम में 23 अगस्त को होगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 17, 2023, 11:26 am
BIG NEWS : जिले का अनामिका विक्षिप्त महिला आश्रम और गांव बरलाई जागीर की सुनीता, जब घर में मनमुटाव के बाद उठाया ये बड़ा कदम तो उड़ गए परिजनों के होश, अब 7 माह बाद मिली परिवार को ये सूचना, पढ़े पीडी बैरागी की खबर

Share On:-

मंदसौर। शहर के अनामिका विक्षिप्त महिला आश्रम द्वारा कल एक बुजुर्ग महिला का पुनर्वास करवाया गया। दोपहर में महिला के परिजन उसे लेने पहुंचे। अपनों को देखकर बुजुर्ग महिला रोने लगी और गले लिपटकर कहने लगी कि उसे घर ले जाए।

वायडी नगर टीआई जितेंद्र पाठक ने बताया कि 1 माह पहले थाना क्षेत्र के जग्गा खेड़ी रोड पर बने बस स्टॉप में एक विक्षिप्त महिला के होने की सूचना स्थानीय लोगों ने दी थी। यहां से महिला को रेस्क्यू कर विक्षिप्त आश्रम भिजवाया था। विक्षिप्त महिला आश्रम ग्रह की संचालिका अनामिका जैन ने बताया कि 1 माह पहले वाय डी नगर पुलिस बुजुर्ग महिला को आश्रय गृह छोड़ गई थी। महिला की दिमागी हालत ठीक नहीं थी हमने उपचार करवाया।

काउंसिलिंग के दौरान महिला ने बताया की उसका नाम सुनीता है और इंदौर के शिप्रा थाना क्षेत्र के बरलाई जागीर गांव की रहने वाली है। उसका भरा पूरा परिवार है और परिवार में मनमुटाव होने के चलते करीब 7 माह पहले घर छोड़कर निकल गई थी।

महिला द्वारा बताए गए पते के बाद पुलिस के सहयोग के इंदौर शिप्रा थाने पर संपर्क किया गया यहां पुलिस को महिला की फोटो उपलब्ध करवाएगी इसके आधार पर पुलिस ने महिला के परिजनों को ढूंढ निकाला। कल दिनांक 16 फरवरी को महिला के बेटे-बहू, नाती-पोते उसे लेने के लिए मंदसौर अनामिका विक्षिप्त आश्रय गृह पहुंचे।

महिला के बेटे ने बताया कि मां की उम्र 58 वर्ष से अधिक है। सात माह पहले वह घर से रुठ कर चली गई थी इसके बाद काफी तलाश किया आज मंदसौर में मां की तलाश पूरी हुई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE