चित्तौड़गढ़। शिवसेना की जिला स्तरीय बैठक शुक्रवार को नेहरू बाजार स्थित शिवाजी चौक में मराठा समाज अध्यक्ष रामनिवास गाजरे की अध्यक्षता में हुई, जिसमें 19 फरवरी सोमवार को जिलेभर में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती विभिन्न कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास से मनाये जाने का निर्णय लिया गया।
जिला प्रमुख गोपाल वेद ने बताया कि जिला मुख्यालय पर शहर मोक्षधाम के पास स्थित शिवाजी सर्किल पर शिवाजी के चित्र पर पुष्पांजलि व भगवा ध्वज फहरा कर संकल्प लिया जायेगा। इसके पश्चात चिकित्सालय में मरीजों को फल एवं बिस्किट वितरित कर स्वास्थ्य लाभ की कामना की जायेगी।
बैठक में उप जिला प्रमुख लादू भारती, मीडिया प्रवक्ता कैलाश सोनी, कैलाश सेन, पंकज सेन, आशीष कोदली, दुर्गेश ओड़, किशन ओड़, भरत बुनकर, लक्ष्मण सिंह राठौड़, युवा सेना प्रमुख पंकज खटीक, महिला जिला प्रमुख सोनू छीपा, ईश्वर ओड़, पप्पू गुर्जर, शंभू गायरी, विनोद भोई उपस्थित रहे।