चित्तौड़गढ़। एआईसीसी सदस्य एवं कपासन विधायक प्रत्याशी आनंदी राम खटीक ने बताया कि मातृकुंडिया बांध कपासन विधानसभा क्षेत्र में स्थित है जबकि बांध का पानी पेयजल हेतु भीलवाड़ा जिले में दिया जा रहा है चूंकि भीलवाड़ा में वर्तमान में चम्बल बांध से जलापूर्ति की जा रही है इसलिए अब वहां मातृकुंडिया बांध के पानी की जरूरत नहीं है।
खटीक ने आगे बताया कि पिछले चार से पांच वर्षों में कपासन में पर्याप्त बरसात नही होने के कारण किसानों को सिंचाई हेतु पानी की काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, तथा बरसात के बाद तालाब सुख जाते है इसीलिए अगर मातृकुंडिया का पानी कपासन विधानसभा क्षेत्र को दिया जाता है तो निशचित ही इससे डिंडोली, चित्तोडिया, तुर्किया, दौवनी, तूम्बडिया सहित क्षेत्र के कई तालाबों में पानी की आवक होगी जिससे करीब 100 से अधिक गांवों में पेयजल हेतु एवं कृषि कार्य के लिए पानी की सुविधा होगी तथा भू-जल स्तर भी बढ़ेगा जिससे पानी की समस्या को खत्म किया जा सकता है। इस पर जिला कलेक्टर ने जल्द से जल्द इस मांग को पूरा करने की बात कही।