नीमच। विवेकानंद बाल कल्याण समिति द्वारा संचालित एसएसवीएम सीबीएसई विद्यालय में दिनांक 16 फरवरी 2023 को कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों का दीक्षांत समारोह बहुत ही गरिमा पूर्ण तरीके से मनाया गया। कक्षा ग्यारहवीं के भैया-बहिनों ने 12 वीं के बच्चों को चंदन तिलक लगाकर उनका सम्मान किया। विद्यालय की प्राचार्य कविता जिंदल ने माँ सरस्वती का पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया। ग्यारहवीं एवं बारहवीं की बहिनों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दी।
प्राचार्य कविता जिंदल ने स्वामी विवेकानंद के जीवन की उत्प्रेरक कहानी के माध्यम से बच्चों को अपने भविष्य के लिए दिशा निर्देशित कर जीवन के सूत्र दयाभाव, नारी सम्मान, लक्ष्य के प्रति अपना ध्यान केन्द्रित करना, अपने बचपन को हमेशा जिंदा रखना और जिन्होंने हमें मार्गदर्शन दिया उन्हें कभी नहीं भूलना, इन्हें अपनाने का आग्रह किया गया। समय का महत्व समझने के लिए बारहवीं के विद्यार्थियों को उपहार स्वरूप घड़ी प्रदान की गई।
संगीत शिक्षक सुनील खारोल ने विदाई गीत प्रस्तुत किया। जिसमें सभी विद्यालय परिवार एवं सभी बच्चे भावुक हो उठे। बहिन अंजलि शर्मा एवं केशव नरेला ने अपने अनुभव साझा किये। कार्यक्रम का संचालन देवदुति वर्मा एवं अदिति पाराशर ने और आभार कनिका शर्मा ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन स्नेहभोज के साथ हुआ।