BREAKING NEWS
KHABAR : पटवारी एवं आरआई की बैठक में सीमांकन,.. <<     REPORT : कलेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक में.. <<     BIG NEWS : जिला अस्पताल में डिप्टी कलेक्टर का औचक.. <<     KHABAR : उच्च शिक्षा में प्रवेश का अतिरिक्त मौका, 31.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में गरोठ.. <<     BIG NEWS : सांप के डसने से मौत, जब परिवार पर टूटा.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भोपाल में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी.. <<     KHABAR : प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे अफसर, तभी.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर ग्राम बमोरा में निकली.. <<     NEWS : निजी बस एसोसिएशन व टेंपो यूनियन ने किया.. <<     NEWS : सखी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : अक्षय भाऊ की जय महाकाल कावड़ यात्रा का.. <<     KHABAR : दतिया में रामेश्वर धाम में 23 अगस्त को होगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 17, 2023, 6:56 pm
KHABAR : ईश्वरीय प्रजापिता ब्रह्माकुमारी आश्रम में मनाया जाएगा महाशिवरात्री पर्व, सभी धर्म गुरुओं की प्रदर्शनी भी जाएगी लगाई, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर  

Share On:-

मनासा। ईश्वरीय प्रजापिता ब्रह्माकुमारी आश्रम शाखा मनासा पर महाशिवरात्री पर्व पूरे उत्साह एवं धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर आश्रम पर झंडा वंदन किया जाएगा तथा महाशिवरात्रि पर व्याख्यान का आयोजन भी किया जाएगा। शाम को सर्व धर्म सभा के अंतर्गत सेंटर पर सभी धर्म गुरुओं की प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी जिसका शुभारंभ विधायक माधव मारू करेंगे।

उपरोक्त आशय की जानकारी ईश्वरीय प्रजापिता ब्रह्माकुमारी आश्रम की संचालिका शीतल दीदी ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर प्रातः 7 से 8 सत्संग होगा इसके पश्चात बाबा को भोग लगाया जाएगा और कैंडल जलाई जाएगी और केक काटा जाएगा। कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर सीमा तिवारी और अजय तिवारी होंगे। इस अवसर पर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष नीलिमा मारू और शशि कसेरा भी उपस्थित रहेगी। इसके पश्चात बाबा के जन्मदिन पर झंडा वंदन किया जाएगा और प्रसादी वितरण होगी। 

संचालिका शीतल दीदी ने बताया कि सर्व धर्म आत्माओं के लिए परमपिता और धर्मगुरुओं के ऊपर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया जाएगा। प्रदर्शनी और झांकी के कार्यक्रमों के शुभारंभ विधायक माधव मारू करेंगे ब्रह्माकुमारी आश्रम की संचालिका शीतल दीदी ने क्षेत्र की जनता और धर्म प्रेमी बंधुओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर महाशिवरात्रि पर्व को सफल बनावे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE