BREAKING NEWS
KHABAR : पटवारी एवं आरआई की बैठक में सीमांकन,.. <<     REPORT : कलेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक में.. <<     BIG NEWS : जिला अस्पताल में डिप्टी कलेक्टर का औचक.. <<     KHABAR : उच्च शिक्षा में प्रवेश का अतिरिक्त मौका, 31.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में गरोठ.. <<     BIG NEWS : सांप के डसने से मौत, जब परिवार पर टूटा.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भोपाल में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी.. <<     KHABAR : प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे अफसर, तभी.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर ग्राम बमोरा में निकली.. <<     NEWS : निजी बस एसोसिएशन व टेंपो यूनियन ने किया.. <<     NEWS : सखी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : अक्षय भाऊ की जय महाकाल कावड़ यात्रा का.. <<     KHABAR : दतिया में रामेश्वर धाम में 23 अगस्त को होगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 18, 2023, 11:07 am
KHABAR : सद्गुरु बाबा छत्तुराम की वर्षी का श्री अखंड पाठ से हुआ भव्य शुभारंभ, आज होगी भजन संध्या, गायक कलाकार देंगे सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। संत श्री बाबा छत्तु राम सेवा समिति द्वारा सद्गुरु बाबा छत्तू राम जी की 32 वीं वार्षिक पुण्य तिथि स्मरण धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मनाई जा रही है। कार्यक्रम का शुभारंभ भागेश्वर मंदिर परिसर में श्री अखंड पाठ साहब से हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा छतु राम जी, बाबा संत पीरु राम जी की प्रतिमा अभिषेक, अखंड पाठ साहब, माल्यार्पण दीप प्रज्वलन पूजा-अर्चना से हुआ। आसादीवार, भजन कीर्तन, आरती, अरदास की गई। इस अवसर पर महिला मंडल द्वारा भक्ति भजन कीर्तन प्रस्तुत किए गए, जिसमें जीए साईं बाबा छत्तू राम जीए, रेशमी रुमाल गुरु से जाया जी, मिझे अंगना में सतगुरु आए मिजा सोया भाग जाग गया, मी अमृत वचन सुनाया आदि भजन प्रस्तुत किए गए। फाल्गुन एकादशी व्रत की फलदाई कथा पाप मिटाने वाली होती है इसका संदेश कथा के माध्यम से दिया गया। श्रीराम ने भी फाल्गुन एकादशी का व्रत किया और कलश का विधि विधान से पूजन कर समुद्र को अर्पण किया तभी श्रीलंका पर विजय पाई थीं। बाबा संत पीरु राम बाबा छतु राम प्रतिमा फूलों से श्रृंगार किया गया। मंदिर पर आकर्षक विद्युत सज्जा की गई। इसके साथ ही आज 18 फरवरी रात्रि 9 बजे रायपुर के भजन गायक सम्राट कटारिया ब्रदर्स मास्टर सक्षम अपने मधुर करण प्रिय भजनों की संगीतमय प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में 19 फरवरी रविवार को 11ः30 बजे भोग साहब, बिंदोरी, दोपहर 1 बजे जनेऊ संस्कार, 1ः15 बजे, लंगर प्रसादी 1ः30 बजे, 2बजे भजन कीर्तन पल्लव व अरदास, शुभ लगन 2.15 बजे लगन पाणी ग्रहण संस्कार आयोजित किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE