BREAKING NEWS
BIG NEWS : सांप के डसने से मौत, जब परिवार पर टूटा.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भोपाल में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी.. <<     KHABAR : प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे अफसर, तभी.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर ग्राम बमोरा में निकली.. <<     NEWS : निजी बस एसोसिएशन व टेंपो यूनियन ने किया.. <<     NEWS : सखी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : अक्षय भाऊ की जय महाकाल कावड़ यात्रा का.. <<     KHABAR : दतिया में रामेश्वर धाम में 23 अगस्त को होगा.. <<     NEWS : आगामी त्योहारों एवं चुनाव के मद्देनजर.. <<     KHABAR : कैलारस शक्कर कारखाने को लेकर कांग्रेस पर.. <<     KHABAR : उज्जैन में एक और मरीज को स्वाइन फ्लू की.. <<     KHABAR : छतरपुर में एक परिवार के 3 बच्चों की.. <<     KHABAR : रतनगढ़ नगर परिषद की व्यवस्थाओं का डिप्टी.. <<     कसरावद में ‘सशक्त युवा–सशक्त भारत’ अभियान,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 18, 2023, 11:14 am
KHABAR : शहर में महाशिवरात्रि की धूम, मनोकामना महादेव मंदिर पर पार्वती, गणेश, कार्तिक प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा में उमड़े श्रद्धालु, आज होगी शिव तांडव नृत्य की प्रस्तुति, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। शहर के प्रमुख मुक्तिधाम स्थित 163 वर्ष पुराने प्राचीन मनोकामना महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि के पावन उपलक्ष्य में आज 18 फरवरी शनिवार  को दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक चीताखेड़ा के रंगमंच कलाकारों द्वारा मुक्त नीमच सिटी मार्ग स्थित मुक्तिधाम के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर सड़क पर शिव तांडव नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके साथ ही शुक्रवार को कामना मंदिर प्रांगण में दोपहर 12ः15 बजे अभिजीत मुहूर्त में विघ्नहर्ता गणेश और कार्तिक और माता पार्वती की पाषाण प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कर स्थापना की गई। मनोकामना महादेव समिति संरक्षक शिव माहेश्वर, अध्यक्ष दिलीप छाजेड़, मीडिया प्रमुख अर्जुन सिंह जायसवाल, प्रवीण शर्मा, रमेश जायसवाल, बबीता सुरेश गंगवाल नामदेव, पूजा जितेंद्र चौहान, पिंकी गोपाल गंगवाल आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे। 

आज 18 फरवरी को मनोकामना महादेव शिवलिंग पर विभिन्न 108 सामग्री से जलाभिषेक दुग्ध अभिषेक वैदिक मंत्रोचार एवं पूजा अर्चना के साथ किया गया। सोना महादेव शिवलिंग एवं प्रतिमाओं का केले अंगूर, नारंगी ,रंग बिरंगे फूलों एवंआकर्षक फुल पत्तियों से मनमोहक श्रृंगार कर झांकियां सजाई जाएगी। सभी धर्म प्रेमी श्रद्धालु भक्त दर्शन कर पुण्य लाभ ग्रहण करें। विद्वान पंडितों द्वारा रामायण पाठ का वाचन विधि विधान के साथ किया जा रहा है। महाशिवरात्रि के पवित्र पर्व के उपलक्ष्य में मनोकामना महादेव मंदिर स्थित शिवलिंग पर पीतल की आकर्षक झलहरी गुरुवार दोपहर को पंडित हरिशंकर नागदा, खेरमालिया आजाद नागदा, पंडित दिनेश नागदा वैदिक मंत्रोचार एवं जलाअभिषेक हवन यज्ञ गणपति पूजन देव आव्हान के साथ स्थापित की गई। जल अभिषेक व महाआरती के बाद प्रसादी का वितरण किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE