मनोहर थाना। कालिखाड़ डेम माता मंदिर प्रांगण में जोर शोर से होने लगी है तैयारियां। इस दौरान मीणा समाज स्नेह मिलन समारोह में शिरकत करने आएंगे कोटा संभाग के कर्मचारी, अधिकारी व बहू प्रतिष्ठित जन।
कार्यक्रम 19 फ़रवरी रविवार को आयोजित किया जायेगा। जिसमे कोर कमेटी ने पूरे संभाग में निमंत्रण वितरित किये है वन्ही सामाजिक कुरीतियों को दूर करने व समाज में एकजुटता स्थापित करने के लिए संवाद दिया जायेगा और यह संभाग स्तर का पहला स्नेह मिलन समारोह होगा। जिसमें मीणा समाज के क़ई आला अफसर शामिल होंगे। समाज के इस कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाओं को मूर्त रूप दे दिया गया है।
इस विषय पर कोर कमेटी में व्यवस्थापक के तौर पर कार्य करने वाले समाज सेवक नवल सिंह मीणा ने बताया कि यह आयोजन इतना भव्य होगा कि आने वाले समय में समाज की दिशा और दशा यही से तय होंगी और कोर कमेटी में जिले में कार्यरत सभी विभागों के कर्मचारी अपने-अपने स्तर समय और आयोजन को भव्य समारोह में परिवर्तित करने के लिए स्वेच्छिक अंशदान दे रहे है। कार्यक्रम के दौरान सम्मान समारोह, परिचय व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। जिसमे समाज की महिला शक्ति भी शामिल होगी। वन्ही बालिका शिक्षा को बढ़ावा व बाल विवाह न करने पर भी दिशा निर्देश दिए जायेंगे व दहेज़ प्रथा समाप्त करने तथा नशा मुक्ति छोड़ने के लिए भी प्रेरित किया जायेगा। हाशिए पर छूट गए परिवारों के होनहारों के भविष्य निर्माण के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए निकट भविष्य में योजना बनाई जाएगी और भी ऐसे कई सामाजिक मुद्दों के लिए ही यह आयोजन किया जा रहा है।