BREAKING NEWS
KHABAR : पटवारी एवं आरआई की बैठक में सीमांकन,.. <<     REPORT : कलेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक में.. <<     BIG NEWS : जिला अस्पताल में डिप्टी कलेक्टर का औचक.. <<     KHABAR : उच्च शिक्षा में प्रवेश का अतिरिक्त मौका, 31.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में गरोठ.. <<     BIG NEWS : सांप के डसने से मौत, जब परिवार पर टूटा.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भोपाल में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी.. <<     KHABAR : प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे अफसर, तभी.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर ग्राम बमोरा में निकली.. <<     NEWS : निजी बस एसोसिएशन व टेंपो यूनियन ने किया.. <<     NEWS : सखी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : अक्षय भाऊ की जय महाकाल कावड़ यात्रा का.. <<     KHABAR : दतिया में रामेश्वर धाम में 23 अगस्त को होगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 18, 2023, 2:42 pm
KHABAR : शिवरात्रि पर्व पर अमृतेश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ का अभिषेक कर भक्तो ने की सुख शांति की कामना, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर

Share On:-

मनासा। गांव देवरी खवासा में शिवरात्रि के पावन पर्व पर आज अमृतेश्वर महादेव  मंदिर पर सत्संग भवन पर भोलेनाथ का दूध, दही, शहद पंचामृत, घी आदि से महाअभिषेक किया गया। ग्रामीणों का मानना है कि महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ का अभिषेक करने से गांव में सुख शन्ति बनी रहती है। अभिषेक के बाद भोलेनाथ का श्रंगार किया जाता है। अभिषेक पुरे विधि विधान से किया गया। 

महाशिवरात्रि के त्योहार के दिन ही भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। फाल्गुन मास की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का त्योहार बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर दूध, दही, गंगाजल, घी और बेलपत्र से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महाशिवरात्रि पर व्रत और पूजा पाठ करने से सभी तरह की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। 

महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक में सहयोग ग्राम पटेल मदनलाल गुर्जर, रामेश्वर कोठारी, राजमल पाटीदार, भोनीराम पाटीदार, राधेश्याम पचवात, प्रहलाद पाटीदार, सत्यनारायण पाटीदार, गोपाल राठौर, देवीलाल पाटीदार छपरावाले, प्रहलाद पाटीदार, हरिओम पाटीदार, राधेश्याम पाटीदार आदि के द्वारा भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया गया। पंडित शुभम शर्मा ने विधिविधान से अभिषेक करवाया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE