BREAKING NEWS
KHABAR : पटवारी एवं आरआई की बैठक में सीमांकन,.. <<     REPORT : कलेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक में.. <<     BIG NEWS : जिला अस्पताल में डिप्टी कलेक्टर का औचक.. <<     KHABAR : उच्च शिक्षा में प्रवेश का अतिरिक्त मौका, 31.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में गरोठ.. <<     BIG NEWS : सांप के डसने से मौत, जब परिवार पर टूटा.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भोपाल में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी.. <<     KHABAR : प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे अफसर, तभी.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर ग्राम बमोरा में निकली.. <<     NEWS : निजी बस एसोसिएशन व टेंपो यूनियन ने किया.. <<     NEWS : सखी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : अक्षय भाऊ की जय महाकाल कावड़ यात्रा का.. <<     KHABAR : दतिया में रामेश्वर धाम में 23 अगस्त को होगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 18, 2023, 5:17 pm
KHABAR : शिवरात्रि के उपलक्ष्य में पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शनार्थियों का उमड़ा सैलाब, शाम को शहर में मनाया जाएगा दीपोत्सव, पढ़े पीडी बैरागी की खबर  

Share On:-

मंदसौर। महाशिवरात्रि पर्व देश में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा हैं। मंदसौर में भी आज सुबह से भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। पशुपतिनाथ पुजारी ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी महाशिवरात्रि बड़ी धूमधाम से मनाई जा रही है। सुबह 4 बजे मंदिर के पट खोल दिए गए थे। सुबह से ही दर्शनार्थियों की भीड़ थी। सुबह अभिषेक के भोग लगाकर आरती हुई। शिवरात्रि पर्व होने से भगवान के चार अभिषेक होंगे, चार पहर की चार आरतीयां होंगी। आज विशेष रूप से 11 हजार दीपक लगाएं जायेंगे। शिवरात्री दीपोत्सव के रूप में मनाई जाएगी। 

मंदसौर कलेक्टर गौतम सिंह ने बताया कि आज शिवरात्रि का महापर्व है और भगवान पशुपतिनाथ मंदिर पर पूरे नगरवासी और दूर-दूर से लोग भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन करने आ रहे हैं। इस बार हमारा प्रयास है कि भक्तो के लिए बेहतर इंतजाम हो और अधिक से अधिक श्रद्धालु दर्शन करने आए। आज ही के दिन हमने दीपोत्सव का संकल्प लिया है। पूरे नगर में दीपोत्सव मनाया जा रहा है।  शाम को संस्कृति विभाग की ओर से महादेव आयोजन है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक ने खुद अपने हिसाब से बेरिकेटिंग लगाई है जिससे अधिक संख्या में लोग एक जगह न रुके और अभी में खुद दर्शन करने गया तो बड़े आराम से दर्शन हो गए। कहीं भी कोई परेशानी नहीं हुई। आज शिवरात्री के कारण भीड़ ज्यादा होने के कारण गृभग्रह में प्रवेश वर्जित रखा गया है, ताकि सभी भक्तगण एक समान रूप से दर्शन कर सके। दीपोत्सव का कोई लक्ष्य नहीं है यह आह्वान किया गया था कि लोग शिवरात्रि पर दीपक जलाएं जो परिवार थे उनसे आग्रह किया गया था कि 5 दीप भगवान शिव के नाम से जलाए में भी सह परिवार 5 दीप अपने घर में प्रज्ज्वलित करूंगा। प्रबंध समिति शिवना तट पर दीपोत्सव मनाने का कार्यक्रम कर रही हैं। साथ ही आतिशबाजी का कार्यक्रम भी किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE