BREAKING NEWS
KHABAR : पटवारी एवं आरआई की बैठक में सीमांकन,.. <<     REPORT : कलेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक में.. <<     BIG NEWS : जिला अस्पताल में डिप्टी कलेक्टर का औचक.. <<     KHABAR : उच्च शिक्षा में प्रवेश का अतिरिक्त मौका, 31.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में गरोठ.. <<     BIG NEWS : सांप के डसने से मौत, जब परिवार पर टूटा.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भोपाल में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी.. <<     KHABAR : प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे अफसर, तभी.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर ग्राम बमोरा में निकली.. <<     NEWS : निजी बस एसोसिएशन व टेंपो यूनियन ने किया.. <<     NEWS : सखी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : अक्षय भाऊ की जय महाकाल कावड़ यात्रा का.. <<     KHABAR : दतिया में रामेश्वर धाम में 23 अगस्त को होगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 15, 2023, 11:21 am
KHABAR : ज्ञानोदय में हुआ उमंग का आगाज, डॉ माधुरी चौरसिया ने की वार्षिकोत्सव की घोषणा, विद्यार्थियों में दिखा उत्साह, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। ज्ञानोदय महाविद्यालय की संस्था निर्देशिका डॉ माधुरी चौरसिया ने 1 अप्रैल 2023 को होने वाले उमंग वार्षिकोत्सव की घोषणा की। 
इस अवसर पर डॉ माधुरी चौरसिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि ज्ञानोदय महाविद्यालय में शिक्षा के साथ विद्यार्थियों का सर्वागीण विकास होता है। ज्ञानोदय महाविद्यालय में शिक्षा के साथ प्रत्येक वर्ष विद्यार्थियों के लिए वार्षिकोत्सव का आयोजन होता है। इस वार्षिकोत्सव के माध्यम से बच्चे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं उनकी प्रतिभा उनके जीवन को एक सकारात्मक दिशा प्रदान करती है। लेकिन पिछले 3 वर्षों से कोरोनावायरस के कारण वार्षिकोत्सव का आयोजन नहीं हो पा रहा था। 
इस वर्ष महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव की जैसे ही घोषणा हुई विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला। 

ज्ञानोदय इंटरनेशनल विद्यालय की मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ गरिमा चौरसिया ने जानकारी दी कि उमंग वार्षिकोत्सव में विद्यार्थी राजस्थानी, साउथ इंडियन, पंजाबी, गुजराती, महाराष्ट्रीयन आदि नृत्य सहित अनेक सांस्कृतिक गतिविधियों से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। ज्ञानोदय संस्था शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहती है। 

इस अवसर पर ज्ञानोदय महाविद्यालय के ग्रुप डायरेक्टर डॉ प्रशांत शर्मा, समस्त प्राचार्य, समस्त विभागाध्यक्ष, समस्त प्राध्यापक तथा सभी पाठ्यक्रम के विद्यार्थी आदि उपस्थित थे। अंत में आभार व्यक्त डॉ सुरेंद्र शक्तावत ने माना। उक्त जानकारी ज्ञानोदय ग्रुप के इंफॉर्मेशन ऑफिसर प्रो अनूप चौधरी ने दी। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE