जावद। धार्मिक नगरी जावद में प्रतिवर्षानुसार इस 11वें वर्ष भी भारतीय हिंदू नववर्ष, चेत्र सुदी एकम, गुड़ी पड़वा एवं चेत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर सायंकाल 7 बजे लक्ष्मीनाथ युवा भक्त मंडल के डॉ. प्रदीप गील, राजेश चांडक, विजय बंटी सोमानी, गौतम बाफना, हिरु गांग, हेमंत चौपड़ा, संदीप गुप्ता, शैलेंद्र गांग, नवनीत बिकानेरिया, युगल डाढ, धर्मेश चौपड़ा के सौजन्य से लक्ष्मीनाथ चौक स्थित अखिलकोटि ब्रम्हांड नायक श्री लक्ष्मीनारायण भगवान एवं अतिप्राचिन पाताल देवी माताजी की ढोल-ढमाकों की थाप पर विधि-विधान मंत्रोच्चार से महाआरती सम्पन्न हुई।
भगवान का आकर्षण श्रृंगार पूजारी कमलेश पाराशर, विजेश पाराशर और माताजी का श्रृंगार रवि सेन द्वारा किया गया जो आकर्षण का केंद्र रहा। धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भावना हो, विश्व का कल्याण हो आदि गगणभेदी जयघोष से परिसर गूंज गया। मंदिर को विद्युत साज सजा से सजाया गया। महाआरती के पश्चात सभी को प्रसादी का वितरण किया गया।
इस मौके पर विहिप जिला उपाध्यक्ष प्रकाश सेन, श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला उपाध्यक्ष नारायण सोमानी, वैश्य समाज तहसील अध्यक्ष नारायण काबरा, माहेश्वरी समाज अध्यक्ष दिलीप बांगड, नगर परिषद अध्यक्ष सोहन माली, दिनेश राठी, शांतिलाल पौराणिक, विजय मुछाल, अनिल लोढा, श्याम अग्रवाल, राजीव ओझा, तनिष्क बांगड, मुकेश चौपडा, श्याम अग्रवाल, कृष्णा चांडक, सारिका सोमानी, मोना गुप्ता, नेहा बाफना, अनिता लोडा, राधिका चांडक आदि महिला पुरूष उपस्थित थे। आभार युवा भक्त मंडल ने माना।