BREAKING NEWS
KHABAR : पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रशासन सख्त, कल.. <<     KHABAR : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ में नशे पर बड़ा प्रहार, ईको कार.. <<     NEWS : 551 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा,.. <<     KHABAR : मोरवन से 16 जुलाई से लापता भेरूलाल का नहीं.. <<     KHABAR : पुलिस जनसुनवाई में 55 आवेदकों की सुनी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : समय-सीमा समीक्षा बैठक में जिला पंचायत.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में भीम आर्मी का 11वां स्थापना.. <<     KHABAR : सिंगोली में 9 दिवसीय अष्टान्हिका महापर्व.. <<     KHABAR : सिंगोली में गूंजेंगे राम के भजन,.. <<     KHABAR : नामांतरण के बाद भुगतान से इनकार, किसान.. <<     KHABAR : मिशन न्यू इंडिया ने भाजपा जैसलमेर.. <<     KHABAR : लेवड़ा-धनेरियाकला गांव के खेल मैदान पर.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा महोत्सव में बच्चों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 23, 2023, 6:02 pm
WOW : नीमच की 51 स्टेट चैम्पियनशिप में शामिल तैराक राष्ट्रीय स्तर पर कर रहे नाम रोशन, पलक शर्मा ने 10 मीटर हाई बोर्ड में जीता गोल्ड, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर में हुई 51 वी स्टेट चैम्पियनशिप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाने वाले प्रतिभागी अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर वहां भी नाम रोशन कर रहे है। उक्त जानकारी देते हुए जिला तैराकी संघ अध्यक्ष अशोक मोदी ने बताया कि लगातार आ रहे परिणामों की श्रृखंला में मप्र तैराकी संघ के खाते में हर दिन नई उपलब्धि जुड़ रही है। नीमच के स्वीमिंगपुल पर स्टेट स्पर्धा के दौरान गोता लगाकर गोल्ड जीत नेशनल मंे चयनित हुई थी। इसके बाद पलक शर्मा ने बेंगलुरू में चल रही 76वीं राष्ट्रीय सीनियर गोताखोरी भाग लेकर वहां भी अपनी प्रतिभा को कायम रखते हुए गोल्ड जीता लिया है। गोताखोर पलक शर्मा ने 10 मीटर हाईबोर्ड गोताखोरी मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिस्पधी खिलाड़ियों को पछाड़ कर स्वर्ण पदक हासिल किया।  इसी प्रकार रेलवे की इशा वाघमोड़े ने रजत पदक और रेलवे की ही रितिका श्रीराम ने कास्य पदक अर्जित किया। इन सभी तैराकों की राष्ट्रीय स्तर की उपलब्घि पर मप्र तैराकी संघ अध्यक्ष पियुष शर्मा, सचिव जय वर्मा, कोच रमेश व्यास, योगेंद्र राठौर, सिमोन द्विवेदी, रामकुमार खिलरानी, नीमच जिला तैराकी संघ अध्यक्ष अशोक मोदी, सचिव तरूण ओझा, प्रकाश मंडवारिया, शरद जैन, दिलीप डूंगरवाल, मेंटर प्रभु मूलचंदानी, कोच राकेश कोठरी आदि ने पलक को इसी तरह आगे भी तैराकी के क्षेत्र में नाम रोशन के लिए प्रोत्साहित किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE