BREAKING NEWS
KHABAR : पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रशासन सख्त, कल.. <<     KHABAR : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ में नशे पर बड़ा प्रहार, ईको कार.. <<     NEWS : 551 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा,.. <<     KHABAR : मोरवन से 16 जुलाई से लापता भेरूलाल का नहीं.. <<     KHABAR : पुलिस जनसुनवाई में 55 आवेदकों की सुनी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : समय-सीमा समीक्षा बैठक में जिला पंचायत.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में भीम आर्मी का 11वां स्थापना.. <<     KHABAR : सिंगोली में 9 दिवसीय अष्टान्हिका महापर्व.. <<     KHABAR : सिंगोली में गूंजेंगे राम के भजन,.. <<     KHABAR : नामांतरण के बाद भुगतान से इनकार, किसान.. <<     KHABAR : मिशन न्यू इंडिया ने भाजपा जैसलमेर.. <<     KHABAR : लेवड़ा-धनेरियाकला गांव के खेल मैदान पर.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा महोत्सव में बच्चों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 3, 2023, 7:03 pm
KHABAR : नीमच के दशहरा मैदान में उमड़ रही दर्शकों की भीड़, कल इन टीमों के बीच होंगे स्वतंत्रता दिवस फुटबॉल स्पर्धा में मुकाबले, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। नगरपालिका परिषद्, नीमच द्वारा नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा के मार्गदर्शन में जिला फुटबाल संघ के सहयोग से दशहरा मैदान, नीमच पर 02 अगस्त से प्रारंभ हुई स्वतंत्रता दिवस फुटबाल स्पर्धा के अंतर्गत 4 अगस्त को शुक्रवार को दो मैच खेले जावेंगे। प्रथम मैच दोपहर 1 बजे जैसिंगपुरा फुटबाल क्लब व यंगमेन फुटबाल क्लब के बीच खेला जावेंगा। इसी प्रकार दूसरा मैच दोपहर 3 बजे चर्चिल फुटबाल क्लब व स्पोर्ट्स फुटबाल क्लब के बीच खेला जावेगा। 
उपरोक्त जानकारी देते हुए नपा की टुर्नामेन्ट समिति के सदस्य रामचन्द्र धनगर व हरगोविन्द दीवानतथा डीएफए सचिव प्रमोद शर्मा ने बताया कि 4 अगस्त को होने वाले प्रथम मैच में अतिथि के रूप में स्वच्छता पर्यावरण संस्था के एच.एन. गुप्त, नवीन अग्रवाल, किशोर बागड़ी, अजय भटनागर, राजेन्द्र जारोली, जगदीशचन्द्र शर्मा, रमेश मोरे, डॉ. राकेश वर्मा, दुलीचंद कनेरिया व राजकुमार सिन्हा उपस्थित रहेंगे। इस प्रकार 4 अगस्त को दोपहर 3 बजे होने वाले दूसरे मैच में अतिथि के रूप में नपा की स्वच्छता चौम्पियन तुषार लालका, मितुल मित्तल, लोकेश चांगल, राजू नागेश्वर, रितु नागदा, लक्ष्मी प्रेमाणी, कमलेश मांदलिया, उषा शर्मा व वैशाली प्रजापति उपस्थित रहेंगे। 
नगरपालिका परिषद्, नीमच व जिला फुटबाल संघ, नीमच ने समस्त फुटबाल प्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने व स्पर्धा को सफल बनाने का अनुरोध किया है।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE