BREAKING NEWS
BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<     KHABAR : जब शिक्षा और नदी बचाने का संकल्प एक साथ.. <<     KHABAR : सेगांव में सेवा संकल्प बना उत्सव,.. <<     BIG UPDATE VIDEO : मालवा में सियासत गरम, राहुल गांधी के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट ने वृक्षों को रक्षा सूत्र.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर दतिया में दीप.. <<     NEWS : तेरापंथ भवन में गूंजे धर्म और साधना के.. <<     NEWS : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे.. <<     NEWS : दुर्ग पर यातायात व्यवस्था सुगम बनाने.. <<     WEATHER REPORT : मालवा के कई जिलों में आज फिर बदला मौसम,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर ‘सेवा से.. <<     KHABAR : एसआर ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में गूंजे.. <<     BIG NEWS : कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी का किया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 22, 2024, 5:34 pm
BIG NEWS : डीएसटी की अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, पुख्ता सूचना पर बड़ीसादड़ी-निकुंभ मार्ग पर नाकाबंदी कर 494.700 किलो अवैध डोडाचूरा सहित स्कोर्पियो जब्त, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला विशेष टीम व निकुम्भ थाना पुलिस ने निकुम्भ थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के ख़िलाफ़ बड़ी कार्यवाही करते हुए कुल 494.700 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा सहित स्कोर्पियो को जब्त किया है। 
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। समस्त थानाधिकारी व जिला विशेष टीम को अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु विशेष दिशा-निर्देश दिये गये है। इसी क्रम में जिला विशेष टीम को सूचना मिली कि बड़ीसादड़ी से निकुम्भ की तरफ आने वाली स्कोर्पियो में भारी मात्रा में अवैध डोडा चूरा का परिवहन किया जा रहा है। जिला विशेष टीम ने तत्काल इस सूचना से निकुम्भ थाना पुलिस को अवगत कराया। जिस पर थानाधिकारी शैलेंद्र सिंह पुलिस निरीक्षक ने मय ज़ाब्ता के वृत्ताधिकारी वृत्त बड़ी सादड़ी कृष्णा सामरिया अपु अधीक्षक के निर्देशानुसार आलाखेड़ी में बड़ीसादड़ी डूंगला रोड पर पहुंच नाकाबंदी की। डीएसटी के सूचना के मुताबिक़ बड़ीसादड़ी की तरफ से आती हुई सफेद रंग की स्कोर्पियो दिखाई दी जिसमें दो व्यक्ति सवार थे। पुलिस टीम को नाकाबंदी करते हुए देखकर चालक ने नाकाबंदी तोड़कर गाड़ी को तेज गति से भगाकर ले जाने का प्रयास किया जिसका पुलिस टीम ने पीछा किया। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने से स्कॉर्पियो असन्तुलित होकर रोड से नीचे उतर कर फंस गई तथा गाड़ी से चालक व उसका साथी उतारकर मौके से फरार हो गये जिसकी पुलिस टीम ने काफी तलाश की किंतु रात का समय होने से दोनों भागने में सफल रहे। पुलिस ने नियमानुसार गाड़ी की तलाशी ली तो 26 कट्टों में भरा हुआ अवैध डोडा चूरा मिला, जिसका कुल वजन 494.700 किलोग्राम हुआ। पुलिस ने नियमानुसार अवैध डोडा चूरा व स्कोर्पियो को जब्त कर लिया है। 
पुलिस थाना निकुम्भ पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE