मनासा। सोमवार दोपहर मनासा थाना क्षेत्र के ग्राम खजुरी में बकरा चोरी कर भाग रहे ग्रामीणों ने दो बदमाशो को पकड़कर उनकी जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों बदमाश बकरा चोरी कर भाग रहे थे, तभी ग्रामीणों ने दोनों को घेरकर पकड़ लिया। पूरा मामला मनासा थाना क्षेत्र के ग्राम खजुरी का है।जानकारी के मुताबिक जेतली पुलिया के समीप बकरिया चरा रहे दंपती की मौके से दोनों बदमाश एक बकरा चुकरार भाग निकले बकरा मालिक ने तत्काल खजुरी के ग्रामीणों को मोबाइल के जरिए सूचना दी ।तत्काल खजुरी में लोगों ने दोनो बदमाशो को घेरकर पकड़ लिया और मौके पर ही जमकर पिटाई की ।उसके बाद मौके पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने एक मोटरसाइकिल जप्ति में लेकर दोनो बदमाशो को हिरासत में लिया ।पिटाई के दौरान घायल हुए दोनो बदमाशो को मनासा शासकीय अस्पताल उपचार के लिए लाया गया ।एक बदमाश गांव कड़ी खुर्द वही दूसरा हाड़ी पिपलिया के रहने वाले बताए जा रहे । मामले में दोनो से मनासा थाना पुलिस पूछताछ कर रही है।