BREAKING NEWS
KHABAR : दो माह में तेंदुए के हमले की तीसरी घटना,.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत शिवना नदी घाट पर.. <<     KHABAR : कहानी बदलाव की- शासन की योजना ने बदली सतीश.. <<     VIDEO NEWS : फसल खराब होने पर 72 घंटे में करें क्लेम,.. <<     KHABAR : शाजापुर में हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई.. <<     KHABAR : खलटाका पुलिस चौकी पर आठ जब्त बाइकों की.. <<     KHABAR : अवैध गौवंश परिवहन करते सुपर कैरी टेम्पो.. <<     VIDEO NEWS: खरगोन की जवाहर कॉटन मिल की नीलामी के.. <<     KHABAR : वित्तीय साक्षरता शिविर में ग्रामीणों को.. <<     KHABAR : जवाहर कॉटन मिल की एक साथ नीलामी और राशि.. <<     BIG NEWS : 51 हजार दीपों से जगमगाया पशुपतिनाथ लोक.. <<     KHABAR : खेल मैदान की मांग को लेकर छात्र आंदोलन.. <<     VIDEO NEWS: खरगोन के अदलपुरा में लाखों की चोरी, 20 दिन.. <<     BIG NEWS : आखिर किसके इशारों पर बनी सूची, पंचायत में.. <<     BIG NEWS : नीमच के नए रक्षित निरीक्षक अजय सिंह.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ के अवकाशागार में हिट एंड रन जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 26, 2024, 7:48 pm
BIG NEWS : पहले लिफ्ट देने के बहाने पहले महिला को गाड़ी पर बैठाया, फिर आरोपियों ने जैसे ही दिया इस बड़ी वारदात को अंजाम तो उड़े खाकी के होश, फिर दिखाई दिया ये एक्शन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। डगला का खेडा स्कुल में मीड डे मील का काम करने वाली एक महिला को लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठा कर धोखे से जेवरात व नकदी हड़पने के मामले में सदर थाना चित्तौड़गढ़ पुलिस ने दिल्ली के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधिक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि डगला का खेडा स्कुल में मीड डे मील में काम करने वाली धमाणा थाना कपासन हाल बोदियाना निवासी चन्दा शर्मा पत्नी विष्णु उपाध्याय अपने पांच साल के पोते के साथ 13 मई को स्कुल से फ्री होकर धमाना जाने के लिये डगला का खेडा चौराये पर आकर गाडी का इन्तजार कर रही थी। जहां एक व्यक्ति ने उसे झांसे में लेकर एक कार में लिफ्ट लेने के लिए तैयार कर लिया। कुछ समय बाद एक सफेद रंग की कार आई, जिसमें उस व्यक्ति के कहने पर विश्वास कर अपने पोते के साथ कार में बैठ गई। कार में पहले से ड्राईवर समेत दो व्यक्ति बैठे थे।  माताजी की पाण्डोली के आगे पहुंचे तो उनमें से एक व्यक्ति को फोन आया कि आगे पुलिस चौकिंग कर रही है। कार चालक ने महिला व उसके पास बैठे लडके से उनके पास चाकु छुरी  होने के बारे में पूछा। कार में सवार लडके के कहने पर महिला के पास बैठे लड़के ने पैसे निकाल कर लिफाफे में रख कर सफेद शर्ट वाले व्यक्ति को दे दिया। महिला ने भी गले में पहनी सोने की चेन एक तोला, कान के टोप्स लड वाले वजनी एक तोला के खोल कर लिफाफे में रख सफेद शर्ट वाले व्यक्ति को दे दिया था। फिर कुछ ही दुरी पर जाकर उन्होने गाडी रोक कर पुलिस चेकिंग के नाम पर उतार कर उसी रंग का दुसरा लिफाफा दे दिया व दूसरे लडके को आगे उतारने के लिये कह कर चले गए। महिला ने लिफाफा खोल कर देखा तो उसकी जेवरात व नगदी उसमे नही थी। उसमें लाल व पीले रंग के तार के टुकड़े थे।

उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुवे अज्ञात आरोपियों की तलाश कर धरपकड हेतू एएसपी परबत सिंह के निर्देशन एवं वृत्ताधिकारी तेजकुमार पाठक व थानाधिकारी सदर चित्तौडगढ गजेन्द्र सिंह पु.नि. के सुपरविजन में एएसआई कालु सिंह के नैतृत्व में कानि. हेमेंद्र सिंह, विनोद व धर्मेंद्र की टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा घटनास्थल के आस पास के क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे देखे गये एवं घटनास्थल से बीटीएस लिये जाकर तकनिकी साधनों के माध्यम से घटना का खुलासा करते हुए महिला की धोखाधडी से चेन लेकर जाने वाले आरोपियों दिल्ली के त्रिलोकपुरी मयूर विहार फेज 1 निवासी अकित पुत्र सुरेश वाल्मिकी, ब्लॉक नम्बर 04. त्रिलोकपुरी  निवासी नाजिम पुत्र बुढढन मुसलमान व  ब्लॉक नम्बर 34 त्रिलोकपुरी निवासी इसरार पुत्र भुरे खान को गिरफतार किया जाकर पुछताछ जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE