BREAKING NEWS
KHABAR : दो माह में तेंदुए के हमले की तीसरी घटना,.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत शिवना नदी घाट पर.. <<     KHABAR : कहानी बदलाव की- शासन की योजना ने बदली सतीश.. <<     VIDEO NEWS : फसल खराब होने पर 72 घंटे में करें क्लेम,.. <<     KHABAR : शाजापुर में हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई.. <<     KHABAR : खलटाका पुलिस चौकी पर आठ जब्त बाइकों की.. <<     KHABAR : अवैध गौवंश परिवहन करते सुपर कैरी टेम्पो.. <<     VIDEO NEWS: खरगोन की जवाहर कॉटन मिल की नीलामी के.. <<     KHABAR : वित्तीय साक्षरता शिविर में ग्रामीणों को.. <<     KHABAR : जवाहर कॉटन मिल की एक साथ नीलामी और राशि.. <<     BIG NEWS : 51 हजार दीपों से जगमगाया पशुपतिनाथ लोक.. <<     KHABAR : खेल मैदान की मांग को लेकर छात्र आंदोलन.. <<     VIDEO NEWS: खरगोन के अदलपुरा में लाखों की चोरी, 20 दिन.. <<     BIG NEWS : आखिर किसके इशारों पर बनी सूची, पंचायत में.. <<     BIG NEWS : नीमच के नए रक्षित निरीक्षक अजय सिंह.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ के अवकाशागार में हिट एंड रन जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 28, 2024, 7:11 pm
NEWS : अफीम तस्करी में तीन साल से फरार 05 हजार रुपये का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, सांवलिया जी दर्शन कर लौटते समय पुलिस ने पकड़, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़, 28 जून। कोतवाली निम्बाहेडा थाने के 1 किलो 940 ग्राम अफिम जब्ती के मामले मे 03 साल से फरार एमपी निवासी पांच हजार रुपये का ईनामी आरोपी को कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने मंडफिया में सांवलिया जी दर्शन के दौरान गिरफ्तार किया है।


पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि तीन साल पहले थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा ने नाकाबंदी के दौरान एक स्वीप्ट कार से 1 किलो 940 ग्राम अफिम जब्त कर मौके से हरियाणा निवासी दो आरोपियों को गिरफतार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भिजवाया था। इसी प्रकरण मे वांछित आरोपी मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के सुठी थाना नाहरगढ निवासी प्रेमनारायण पुत्र फकीर चन्द तेली फरार था। जिसकी तलाश कर गिरफतार करने के लिए पांच हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया है। 


आरोपी प्रेमनारायण की गिरफतारी हेतु एएसपी चित्तौडगढ परबत सिंह व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्री लाल के निर्देशन में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा रामसुमेर पु.नि. द्वारा एक विशेष टीम एएसआई सूरज कुमार, हैड कानि. विनोद, कानि. रणजीत, देवेन्द्र, विरेन्द्र, राकेश व जगदीश की टीम का गठन किया गया। एएसआई सूरज कुमार को सूचना मिली कि प्रेमनारायण सावंरिया जी के दर्शन करने मण्डफिया जा रहा है। जिस पर एएसआई सूरज कुमार मय जाप्ता मण्डफिया पहुचा जहां दर्शन करने के बाद वापिस मंदसौर के लिये लौटते प्रेमनारायण पुत्र फकीर चन्द तेली को डिटेन कर गिरफतार किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE